• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

शर्मनाक : रिश्ते की 13 वर्ष की बहन को किया गर्भवती - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-03 12:05:15
Share Share Share

शर्मनाक : रिश्ते की 13 वर्ष की बहन को किया गर्भवती


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है । जिले के थल क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आते ही लोग हैरान और परेशान हैं । रिश्ते को तार - तार करने वाले बुआ के लड़के ने रिश्ते की तेरह साल की नाबालिग बहन से पांच माह पूर्व नाजायज संबंध बनाकर उसे गर्भवती बना दिया ।

बुधवार शाम को हुआ खुलासा -

इस शर्मसार करने वाली घटना का बुधवार शाम को खुलासा हुआ । तहसील डीडीहाट के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका को अचानक उल्टी होने लगी । उल्टी होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए । अस्पताल में जांच के दौरान पांच माह के गर्भ ठहरने की बात सामने आई है । ये सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उनके होश उड़ गए ।

बुआ के बेटे ने किया दुष्कर्म -

नाबालिग लड़की से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने रोते हुए अपने साथ घटित हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया । नाबालिग लड़की ने बताया कि 5 महीने पहले गर्मियों की छुट्टी में उसकी बुआ का लड़का गांव आया था । उसने बहला - फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया । उसने डर और शर्म लिहाज के कारण किसी को घटना के बारे में नहीं बताया था ।

आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा -

फिलहाल पीड़ित नाबालिक के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है । पिथौरागढ़ जिले की थल थाने की पुलिस ने आरोपी बुआ के लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 2023/65/1 और 5/61 पॉक्सो अधिनियम के तहत डीडीहाट निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । थल थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की तफ्तीश एसआई प्रियंका मौनी के द्वारा जांच की जा रही है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in