• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा गिरफ़्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-03 19:48:26
Share Share Share

लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा गिरफ़्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - पुलिस लगातार लोगों की उम्मीदों की कसौटी पर खरी उतर रही है । समाज के बीच बढ़ते नशे के शौक और बिना मेहनत अमीर बनने की इच्छा के चलते विगत कुछ समय से अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है ।

पुलिस ने लूट के कई मामलों से उठाया पर्दा -

कुछ समय पूर्व ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत ज्वैलरी शोरूम में दिन दहाड़े डकैती व ज्वालापुर / गंगनहर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर गई महिलाओं से लूट की घटना हुई थी । इसके कुछ समय बाद ही मंगलौर निवासी व्यापारी विपिन कुमार की आंख में मिर्च पाउडर स्प्रे डालकर तीन अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया था । लगातार हुई इन वारदातों के चलते मीडिया व आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठने लगे थे । चारों ओर से चुनौतियों से घिरी हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में एक के बाद एक सफल खुलासे कर ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण व मॉर्निंग वॉक पर गई महिलाओं से लूट के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज आमजन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत की ।

मिर्ची पाउडर स्प्रे प्रकरण का खुलासा -

मिर्ची पाउडर स्प्रे गैंग के खुलासे में लगी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ - साथ कई एंगल से काम करने पर भी सफलता हाथ नहीं लगी । लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर एसपी देहात स्वप्न किशोर व सीओ मंगलौर विवेक कुमार की कमान पर टीम को दिन रात मेहनत कर घटना से पहले व बाद के पहलुओं पर गहनता से जांच करने पर बड़ी लीड मिली । पुलिस टीम द्वारा मेहनत करके एक युवक का किसी दुकान से मिर्ची पाउडर खरीदना प्रकाश में आने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस टीम के लिए सफलता की सीढ़ी साबित हुआ । प्रकाश में आए व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी जुटाते हुए टीम द्वारा घटना में शामिल 01 आरोपी को मंगलौर क्षेत्र नहर पटरी से दबोचकर उसके कब्जे से लूटे गई नगदी में से ₹3050 बरामद किए । अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है । पुलिस ने आरोपी सुमित पुत्र ओमपाल निवासी नजरपुरा मंगलौर को गिरफ़्तार कर लिया है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in