वीडियो : गलोबंद लूटने वाले संभावित लुटेरे का पुटेज जारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - गुरुवार करीब 2 बजे दिनदहाड़े चम्पावत के देवीधुरा के निकट केदारनाथ में चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला को घायल करके गलोबंद लूटने वाले संभावित संदिग्ध का पुलिस ने सीसीटीवी पुटेज जारी किया है । थाना पाटी के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी का कहना है लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा संभावित यही है । इसके साथ - साथ पुलिस ने अपील की है कि अगर ये व्यक्ति कहीं दिखाई देता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें । संभावित लुटेरे का सीसीटीवी पुटेज देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर टच करें -
https://youtu.be/KIFevtEvh8M?si=VDQSneNLv_HUCmNL