चरस के साथ दो तस्कर दबोचे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले में पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है । यहाँ लगातार पुलिस तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने का काम बखूबी कर रही है । जिले की मोरी पुलिस ने 03 अक्टूबर की रात में मोरी - नैटवाड रोड पासा गॉव तिराहा के पास से शेखर व सारंग नामक दो युवकों को Honda Jazz UK 07AF 4392 से अवैध चरस परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से 286 ग्राम चरस बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवकों के विरुद्ध थाना मोरी में NDPS Act की धारा 8/20/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता -
1- शेखर पन्त पुत्र प्रेम पन्त , निवासी - इन्दिरा कॉलोनी , चख्खूवाला , देहरादून , उम्र 32 वर्ष ।
2 - सारंग बलूनी पुत्र महेश बलूनी , निवासी - नेशविल्ला रोड देहरादून , उम्र 29 वर्ष ।