• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

बड़ी ख़बर : गलोबंद लूटने वाला लुटेरा गिरफ़्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-05 20:37:58
Share Share Share

बड़ी ख़बर : गलोबंद लूटने वाला लुटेरा गिरफ़्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले के थाना पाटी अंतर्गत केदारनाथ में महिला से चाकू के बल पर सोने के गलोबंद की लूट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस लूट के बाद समूचे जिले में सनसनी फैली हुई थी और लोग हर तरफ इसी घटना पर चर्चा करने लगे थे । लेकिन थाना पाटी पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर लूटे गये पीली धातु के 09 दानों के गलोबंद तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को किया गया बरामद किया है ।

ये था पूरा मामला -

03 अक्टूबर को जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केदारनाथ क्षेत्र में वादी शिवराज सिंह पुत्र बच्ची सिंह , निवासी - केदारनाथ , भैसर्ख , थाना पाटी द्वारा सूचना दी गयी की 01 अज्ञात अभियुक्त उनकी माता विशनी देवी से चाकू के बल पर लगभग 02.50 तोले सोने का गलोबन्द को लूटकर फरार हो गया है ।

थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी की अगुवाई में पुलिस की कड़ी कार्यवाही -

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी की अगुवाई में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया और रात - दिन सर्च अभियान चलाया गया । इसके साथ - साथ थाना पाटी में अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ़ मु०अ०सं०-26/24 अन्तर्गत धारा 309 (06) बीएनएस में मुक़दमा दर्ज किया गया ।

सीसीटीवी पुटेज बने मददगार -

पुलिस टीमों द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाते हुए , सीसीटीवी / सर्विलांस तथा जनता के सहयोग से उक्त अज्ञात अभियुक्त को 05 अक्टूबर को थाना पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया कर लिया है ।

यहाँ से मिला गलोबंद -

अभियुक्त की निशानदेही पर सुनकोट रोड , पाटी क्षेत्र से लूटे गये गलोबन्द के पीली धातु के 09 दानो , वजन लगभग 2.50 तोला तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया । पुलिस अब अभियुक्त के खिलाफ़ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है ।

जानिए कौन था अभियुक्त -

पुलिस ने अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र बच्ची सिंह , उम्र-29 वर्ष , निवासी - फूलकोट , सिरखोला , थाना - मुक्तेश्वर , जनपद - नैनीताल को गिरफ़्तार किया है ।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये लोग रहे शामिल -

इस लूट की घटना का पर्दाफाश करने व अभियुक्त को गिरफ्तार करने में देवनाथ गोस्वामी ( थानाध्यक्ष थाना पाटी ) , मनीष खत्री ( प्रभारी एसओजी - चम्पावत ) , उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ( चौकी प्रभारी देवीधूरा ) , मुख्य आरक्षी मनोज बैरी ( एसओजी ) , मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार ( थाना पाटी ) , मुख्य आरक्षी इन्दर सिंह ( थाना पाटी ) , मुख्य आरक्षी रमेश कुमार ( थाना पाटी ) , आरक्षी अशोक वर्मा ( एसओजी ) , आरक्षी नरेन्द्र सिंह ( थाना पाटी ) आरक्षी विनोद जोशी ( सर्विलांस सैल ) ,और कानि० चालक दीपक कुमार ( थाना पाटी ) शामिल रहे ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in