वीडियो : जानिए , गलोबंद लुटेरे का कैसे हुआ पर्दाफाश
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
कुमाऊं - में चाकू की नोक पर गलोबंद लूटने की घटना के बाद सनसनी फैल चुकी थी । खबर के अंत में वीडियो लिंक दिया गया है । चम्पावत जिले के देवीधुरा के निकट केदारनाथ गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला खेत मे काम कर रही थी । इसी दौरान एक लुटेरा वहाँ आ पहुंचा और चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला के गले से ढाई तोले का सोने का गलोबंद लूट ले गया और फरार हो गया । इस लूट के दौरान बुजुर्ग महिला घायल हो गई और आनन - फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया । बुजुर्ग महिला के परिजनों ने पुलिस को इस लूट सूचना दी । जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात लुटेरे के खिलाफ थाना पाटी में मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कई टीमें बनाई और रातभर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया । सर्च ऑपरेशन में तमाम लोगों ने सहयोग किया । पुलिस ने सीसीटीवी पुटेज खंगाले तो लुटेरे को देवीधुरा बाजार में देखा गया । जिसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने लुटेरे को गिरफ़्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर ढाई तोले का गलोबंद और लूट में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया । पुलिस ने नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर थाना अंतर्गत फूलकोट सिरखोला निवासी लुटेरे नीरज सिंह पुत्र बची सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे के गिरफ्तार होते ही जिले के पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है । वीडियो देखने के लिए नीचे दिया गया लिंक टच करें -
https://youtu.be/9Kezr6zVxSY?si=864uXpDV_a170Gci