• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

बड़ी ख़बर : चरस के साथ दो तस्कर दबोचे - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-07 20:15:50
Share Share Share

बड़ी ख़बर : चरस के साथ दो तस्कर दबोचे


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून - नशा तस्करों पर दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी । लगातार दून पुलिस नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य बखूबी कर रही है । एक बार फिर अलग - अलग थाना क्षेत्रों से 02 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं । अभियुक्तों के कब्जे से 840 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है । गिरफ्तार अभियुक्तगण शिक्षण संस्थानों में पढने वाले छात्रों , कामकाजी युवकों तथा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों को टारगेट करके उन्हें नशा बेचते थे । पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर लगातार दून पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा 600 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा राजा रोड मजार के पास से एक अभियुक्त सालिम को 600 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पूछताछ में मालूम हुआ कि , अभियुक्त द्वारा मिर्जापुर सहारनपुर से चरस लाकर सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता था । लेकिन इस बार पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया और अभियुक्त सालिम पुत्र तस्सबुर , निवासी - मोमिन मस्जिद के पास मंगल बाजार , ईदगाह रोड , संभल , उत्तर प्रदेश , हाल निवासी बड़ी मस्जिद के पास माजरा , पटेल नगर , उम्र 27 वर्ष को पुलिस ने दबोच लिया । थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने भी 240 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया है । चेकिंग के दौरान नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा रेलवे ग्राउंड चकशाहनगर के पास से एक अभियुक्त को 240 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने अभियुक्त गुड़बीर सिंह पुत्र ऋषि सिंह , निवासी - ग्राम रिक्षा , पो - फिताड़ी , थाना मोरी , जिला - उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत कानूनी कार्यवाही की है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in