• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

उमेश हत्याकांड का आरोपी भाई गिरफ़्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-10 14:43:14
Share Share Share

उमेश हत्याकांड का आरोपी भाई गिरफ़्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हल्द्वानी ( Haldwani ) - के कमलुवागांजा में चल रही रामलीला के दौरान अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । पुलिस ने उमेश की हत्या करने वाले उसके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल को गिरफ़्तार कर लिया है । मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश नैनवाल को मंगलवार की रात लामाचौड़ के जंगल से 315 बोर के तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ़्तार किया है ।

परिवार से मिलने गया था आरोपी -

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी परिवार से मिलने रुद्रपुर से हल्द्वानी पहुंचा था और भागने की तैयारी में था ।

जानिए क्या हुआ था रामलीला में -

हल्द्वानी के कमलुवागांजा में चल रही रामलीला में उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । रामलीला में गोली चलते ही लोगों में भगदड़ और अफ़रा तफ़री मच गई । रामलीला में पूरनपुर लामाचौड़ निवासी 45 वर्षीय उमेश नैनवाल पुत्र मोहन चंद्र नैनवाल का अपने चचेरे भाई दिनेश नैनवाल के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था । सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कमलुवागांजा में चल रही रामलीला में दोनों के बीच कहासुनी हो गई । इसी बीच दिनेश ने तमंचा निकाला और उमेश पर फायर झोंक दिया । गोली लगते ही उमेश जमीन पर गिर पड़े और गोली की आवाज से रामलीला में भगदड़ और अफरा तफ़री मच गई । आसपास के लोगों द्वारा गंभीर हालत में जमीन पर गिरे उमेश को सेंट्रल होस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी हुआ था फ़रार -

आरोपी गोली मारकर फरार हो गया । जिसके बाद मौके पर एसएसपी प्रहलाद मीणा , एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है थी । पुलिस इस गोलीकांड की बारीकी से जांच करने में जुट चुकी थी , लोगों से पूछताछ की जा रही थी और सबूत जुटाए जा रहे थे । मृतक उमेश नैनवाल पेशे से अधिवक्ता थे जो हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे । पुलिस ने अब आरोपी दिनेश नैनवाल को गिरफ्तार कर लिया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in