• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

बंटी और बबली की जोड़ी के काले कारनामों का चैप्टर क्लोज - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-11 14:09:51
Share Share Share

बंटी और बबली की जोड़ी के काले कारनामों का चैप्टर क्लोज


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( हरिद्वार ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है । यहाँ पुलिस ने शातिर लुटेरे कथित पति - पत्नी को गिरफ्तार कर उनका चैप्टर क्लोज कर दिया है ।

बैक टू बैक दो दिन में दो मुकदमे हुए थे दर्ज -

08 अक्टूबर को वादी मुकेश कुमार गुप्ता , निवासी - बीएचईएल , हरिद्वार व दिनांक 09 अक्टूबर को वादी प्रिया रावत , निवासी - रामधाम कालोनी , रानीपुर , हरिद्वार द्वारा खुद के मोबाइल छीनने के संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्यवाही -

मामला दर्ज होने के बाद इन घटनाओं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक शहर एवं एएसपी / सीओ सदर से वार्ता करते हुए महिला संबंधी अपराधों के जल्द खुलासे हेतु रणनीति के तहत काम करने को निर्देशित किया एवं समय - समय पर मामले की जानकारी ली ।

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले -

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा अलग - अलग टीमें गठित कर घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर गहन सुरागरसी - पतारसी व मैन्युअल पुलिसिंग कर कड़ी को कड़ी से जोड़ा । जानकारी को आपस में कनेक्ट करते हुए सेक्टर 1 चौक के पास से चेकिंग के दौरान पति - पत्नी को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ दबोचा लिया गया । पुलिस की पूछताछ में इनके बाकी साथियों के बारे में जानकारी मिली ।

साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम देते थे -

रानीपुर क्षेत्रांतर्गत मोबाइल छीनने की दोनों घटनाएं कथित पति - पत्नी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर की गई थी । छीने गए मोबाइल भी बेचने के लिए अपने अन्य साथियों की सहभागिता प्रकाश में आई ।

दो अन्य लोग भी थे शामिल -

जांच के बाद पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए दो अन्य अभियुक्तों शगुन व राहुल कश्यप को थाना क्षेत्र से लूटे गए मोबाइल सहित कुल 07 मोबाइल के साथ दबोचा गया । घटना में प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है ।

जानिए , कितने पढ़े लिखे हैं आरोपी और क्यों करते थे झपट्टामारी -

आरोपी मेट्रिक व इंटरमीडियट पास हैं जो नशे की लत पूरी करने के लिए मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे । लूटे गए मोबाइल औने - पौने दामों में बेच देते थे ।

खर्चे नहीं हुए पूरे तो झपट्टामारी को समझा रोजगार -

मुख्य अभियुक्त रितेश एवं उसके साथी नशे के आदी हैं जब रितेश के खर्चे पूरे नहीं हुए तो रोज - रोज की पत्नी की जिल्लत से परेशान होकर उसने झपटमारी का गलत रास्ता चुना लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस की डर से उसको हमेशा पकड़े जाने का डर लगा रहता था । तब उसने इस काम में अपनी पत्नी को साथ लेने का मन बनाया और कुछ दिन की मेहनत के बाद उसको भी अपने इस काम में साथ देने के लिए मना लिया ।

प्लानिंग में नहीं रखता था कोई कमी -

अपनी प्लानिंग में कोई कमी न रह जाए इसलिए रितेश ने एक नाबालिक को भी अपने साथ लिया था ताकि आम जनता सहित पुलिस भी इन पर किसी प्रकार का कोई शक न कर सके । नाबालिक अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।

शाम को निकलते थे झपट्टामारी करने -

अपनी स्कूटी से शाम के समय तीनों लोग (बंटी , बबली और नाबालिग ) शिकार पर निकलते थे । जिनका मुख्य टारगेट अंधेरे सुनसान चौड़े रास्तों में चलने वाली महिलाएं होती थी । खासकर भेल सेक्टर में लगने वाली सब्जी या कोई भारी सामान खरीद कर वापस जाती महिलाओं को टारगेट किया जाता था । अपने शिकार को पूरी तरीके से चेक करने के लिए ये तीनों लोग सड़कों पर आगे पीछे घूमते हुए कुछ राउंड लगा लिया करते थे । क्योंकि साथ में एक बच्चा भी रहता था इस कारण कोई भी इन पर शक नहीं करता था ।

मौका मिलते ही करते थे शिकार -

सही मौका मिलते ही और अंधेरे का फायदा उठाकर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनते थे फिर भाग जाते थे । आगे जाकर पहले से ही तयशुदा स्थान पर खड़े शगुन और राहुल कश्यप को मोबाइल दे दिया जाता था । अगर मोबाइल महंगा है तो उसका उचित कमीशन दोनों के लिए पर्याप्त हो जाता था ।

चोरी के बाद पूरे होने लगे खर्चे -

चोरी के बाद इनका घर खर्च भी आसानी से चलने लगा और इनकी ख्वाहिशें भी पूरी होने लगी । साथ ही रितेश के नशे के शौक भी पूरे होने लगे ।

बेहद सतर्कता से काम किया कोतवाली रानीपुर पुलिस ने -

कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बुद्धि विवेक का प्रयोग करते हुए अलग - अलग मुकदमे के वादी से पूछताछ में हर छोटी बड़ी जानकारी को इकट्ठा किया और जब उनको पता चला कि इस झपटमारी में एक महिला भी शामिल है तो दिन - रात की मेहनत कर सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए , मुखबिरों का जाल बिछाया और अभियुक्तों को पकड़ लिया । सतर्क कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बंटी बबली एवं टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया जो अब जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं । बंटी बबली की हरकतों से शाम के समय महिलाओं में जो भय का माहौल पैदा हो गया था । उसको कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दूर करने पर कई स्थानीय व्यक्तियों द्वारा कोतवाली रानीपुर जाकर पुलिस अधिकारियों से मिलकर आभार व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त व उनका नाम पता -

रितेश पुत्र महिपाल निवासी - ग्राम कुडाना थाना शामली जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल निवास जगदगुरु आश्रम के पास प्लाट में बना टीन शेड थाना कनखल हरिद्वार उम्र - 21 वर्ष , शिक्षा 12th पास , महिला पत्नी रितेश निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष, शिक्षा 8th पास , शगुन पुत्र रामगोपाल निवासी बैरागी बपरीवाला पीठ पुलिया जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र 22 वर्ष शिक्षा 12th पास , राहुल कश्यप पुत्र स्व० भूपेन्द्र कश्यप निवासी पंत दीप पार्किंग लाल कोठी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष , शिक्षा 10th पास

अभियुक्तों के कब्जे से बरामद सामान -

02 मोबाइल फोन realme , 01 मोबाइल फोन OPPO , 03 मोबाइल फोन VIVO , 01 मोबाइल फोन REDMI , घटना में प्रयुक्त स्कूटी ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in