• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

हत्यारे पति ने कहा मैंने अपनी पत्नी को मार डाला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-12 17:04:18
Share Share Share

हत्यारे पति ने कहा मैंने अपनी पत्नी को मार डाला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

राजस्थान ( Rajasthan ) - के जोधपुर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है । बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे पति - पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ । विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने कैंची से गला रेतकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया । फिर उसने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर कहा मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया । पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया । ये घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र आशापूर्णा नैनो मैक्स कॉलोनी में हुई ।

पत्नी फोन पर करती थी बात तो होता था झगड़ा -

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी फोन पर खूब बात करती थी । जिसके चलते उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था , दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होता था । जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर के बाहर कैंची हाथ में लेकर बैठा था । पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया । पुलिस ने बताया कि पति के शक की वजह से पति - पत्नी के बीच विवाद हुआ था । आरोपी सूरज को पत्नी रेखा का फोन पर बात करना पसंद नहीं था । जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था । दो दिन पहले रेखा अपने मायके गई थी , लेकिन शुक्रवार को जब वह घर लौटी तो दोनों के बीच बहस होने लगी । बहस के बाद बाद सूरज ने उसकी हत्या कर दी । मृतका रेखा का परिवार कुड़ी भगतासनी में रहता है और उन्हें घटना की जानकारी दी गई । रेखा का सूरज के साथ यह दूसरा विवाह था , जो पिछले साल नवंबर में हुआ था । शुरू में दोनों कुड़ी क्षेत्र में रहते थे , लेकिन ससुराल से अनबन के चलते आशापूर्णा कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे । पुलिस ने बताया कि सूरज डॉग केयर सेंटर में काम करता है , जबकि रेखा घरेलू काम करती थी । रेखा के परिवार ने सूरज पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in