दावा : जानिए , कितने साल जीवित रहेंगे पुरुष
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
वाशिंगटन - बेहद चिंता की बात है कि पहले की तुलना में अब पैदा हो रहे बच्चों की उम्र 100 साल नहीं हो सकेगी । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में हुए एक अध्ययन में दावा किया गया है कि आज से करीब 30 साल पहले जन्मे लोग 100 वर्ष या उससे भी अधिक लम्बा जीवन जीते थे लेकिन आज चिंता की बात ये है कि अब जीवन प्रत्याशा बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है । शिकागो के इलिनोइस यूनिवर्सिटी में किए गए इस अध्ययन में जीवन प्रत्याशा को लेकर को लेकर परेशान करने वाली ख़बर सामने आई है । पहले लोग 150 साल तक भी जीवित रहते थे लेकिन 21 वीं सदी के दौरान अधिक जीवन प्रत्याशा वाले इलाके में अब केवल पांच फीसदी पुरुष और 15 फ़ीसदी महिलाएं 100 साल तक जीवित रह सकेंगी । शोध के अनुसार अब शरीर के अंग उम्र के साथ काम करना बंद कर रहे हैं । जानिए किन देशों के हैं ये आंकड़े -
ये अध्ययन बीते तीन दशकों की जीवन प्रत्याशा के आंकड़े आधारित है । ये आंकड़े दुनियां के दस देशों आस्ट्रेलिया , फ्रांस , हांगकांग , इटली , संयुक्त राज्य अमेरिका , स्विट्जरलैंड , स्वीडन , स्पेन , दक्षिण कोरिया और जापान से एकत्रित किए गए हैं ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: