• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

शर्मनाक : किशोरी के हाथ - पांव बांधकर गैंगरेप - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-15 11:32:40
Share Share Share

शर्मनाक : किशोरी के हाथ - पांव बांधकर गैंगरेप


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हल्द्वानी ( Haldwani ) - शहर से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है । यहाँ एक किशोरी के हाथ - पांव बांधकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है । ये ताज़ा मामला है हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक आयोजन के दौरान का । आरोप है कि जब 15 वर्षीय किशोरी धार्मिक आयोजन से वापस घर की ओर लौट रही थी तब दो युवक उसे खींचकर बगीचे में ले गए और हाथ - पांव बांधकर व कपड़ा मुंह में ठूंसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया ।

मुकदमा दर्ज और जांच में जुटी पुलिस -

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अब पुलिस जांच में जुट गई है ।

देर रात तक घर नहीं लौटी थी किशोरी -

किशोरी की माँ के मुताबिक 7 अक्टूबर को आयोजित हुए एक धार्मिक आयोजन में उसकी बेटी भी गई हुई थी । लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की । खोजबीन के दौरान धार्मिक आयोजन स्थल के पास में उनकी बेटी बदहवास स्थिति में मिली । परिजन किशोरी को घर लाए और पूछताछ की तो किशोरी ने आपबीती बताई । ये सारी घटना सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई ।

जानिए क्या बताया किशोरी ने -

परिजनों की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम से लौटते वक्त हिमांशु और आशीष उसे जबरदस्ती बगीचे में खींचकर ले गए और उसके हाथ - पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा । फिर उसके साथ बारी - बारी से दुष्कर्म किया । जिसके बाद परिजनों ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया । पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है । पुलिस ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपी आशीष की तलाश जारी है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in