• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सड़क हादसे में उत्तराखंड के सूबेदार शहीद - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-14 08:58:04
Share Share Share

सड़क हादसे में उत्तराखंड के सूबेदार शहीद


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

सेना के ट्रक व बस की भिड़ंत में उत्तराखंड के सूबेदार शहीद

● शहीद चम्पावत जिले के डुंगरी ( दिगालीचौड़ ) के निवासी थे

● शहीद का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा उनके पैतृक गांव
------------------------------
रिपोर्ट - Uttarakhandhindisamachar.com

मध्यप्रदेश - के भोपाल से दुखद घटना सामने आ रही है , सोमवार सुबह 10:30 बजे सेना के ट्रक व बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें सेना के दो जवानों सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई । शहीद जवानों में चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के डुगरी (दिगालीचोड़) के रहने वाले सूबेदार कृष्णानंद जोशी भी शामिल हैं । जानकारी के मुताबिक सूबेदार कृष्णानंद जोशी झांसी में तैनात थे , जिन्हें अग्निवीरों को ट्रेनिंग देने के लिए भोपाल भेजा गया था । जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी के पास सेना के ट्रक का टायर फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया , जिसमें सेना के दो जवानों सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई । शहीद सूबेदार कृष्णानंद जोशी के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव डुंगरी लाया जा रहा है । सूबेदार की मौत से गांव व परिवार में कोहराम मचा हुआ है । सूबेदार अपने परिवार के साथ झांसी में रहते थे और ईएमई में तैनात थे । इस दुःखद घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे , पुलिस अधीक्षक अजय गणपति , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहित पाठक , सतीश चन्द्र पाण्डेय , आनंद सिंह अधिकारी , पाटी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश भट्ट , सनातन जागरण सेना के संस्थापक दीपक सिंह बिष्ट , उमेद मेहता , अजय बिष्ट , सुनील जोशी , राजेश बिष्ट सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in