• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

एक्सीडेंट : दिवाली पर बुझ गया घर का इकलौता चिराग - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-10-30 23:49:34
Share Share Share

एक्सीडेंट : दिवाली पर बुझ गया घर का इकलौता चिराग


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरियाणा - के भिवानी से एक दुःखद खबर आ रही है । यहां बीती रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया । यहां एक पेड़ से बाइक टकरा गई और बाइक सवार युवक की मौत हो गई । बताया जा रहा है युवक माता - पिता का इकलौता बेटा था । करीब दो महीने पहले उसकी मां की मौत हुई थी । दिवाली पर्व के मौके पर हुए इस हादसे ने परिवार को झकझोर दिया है । बताया जा रहा है , अगले महीने युवक की शादी होनी थी । जानकारी के अनुसार गांव बामला निवासी दिलबाग का इकलौता बेटा राहुल मंगलवार रात को बाइक पर चंद्रशेखर आजाद चौक से बड़ चौक की ओर जा रहा था । इस दौरान उसकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई । हादसे में राहुल की मौत हो गई । इस बीच आसपास के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर हादसे की जानकारी दी । पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहुल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी । दिवाली से ठीक एक दिन पहले हुए हादसे से पूरा गांव सन्न है । बताया जा रहा है , राहुल की 11 नवंबर को शादी तय थी । परिवार शादी की तैयारियों में लगा था । राहुल की एक बहन भी है । कुछ दिनों पहले राहुल की माँ की मौत हुई थी और अब राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है । दो महीने के अंतराल में परिवार में ये दूसरी मौत है । 6 सितंबर को राहुल की मां की मौत हाे गई थी । परिवार अभी राहुल की मां की मौत के सदमे में था , अब इकलौता बेटा भी उनको छोड़कर चला गया । त्योहार के साथ शादी की खुशियां भी गम में बदल गई हैं । पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है । अब पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in