• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

51 हजार दीपों से जगमगाया माँ वाराही धाम - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-01 18:48:22
Share Share Share

51 हजार दीपों से जगमगाया माँ वाराही धाम


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

51 हजार से अधिक दीप जले । बाहर से आए श्रद्धालु भी बने इस आस्था के गवाह ।
रिपोर्ट - गणेश पाण्डेय
कुमाऊं - के बग्वाल मेले के लिए विश्व प्रसिद्ध बाराही धाम में मां बज्र बाराही का मंदिर दूर से ही अपनी अलग चमक व आभा बिखेर रहा था । जिसमें शामिल होने के लिए बरेली , दिल्ली , हल्द्वानी आदि स्थानों से भी तमाम श्रद्धालु आए हुए थे । बाराही मंदिर कमेटी , दीपोत्सव आयोजन समिति , व्यापार संघ , चार खाम सात थोक के अलावा पड़तीदार व गांव के लोगों के द्वारा चार वर्ष पूर्व दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी । इस दीपोत्सव कार्यक्रम के शुरुआती वर्ष में 11000 दीप जलाए गए थे , जबकि इस वर्ष दीपों की संख्या बढ़कर 51 हजार को पार कर गई है । इस कार्यक्रम में युवाओं एवं महिलाओं का जोश देखने लायक था । युवाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी कर समाज को यह संदेश दिया कि संगठित शक्ति के बल पर असंभव कार्य को भी संभव कर सकते हैं । दीपोत्सव आयोजन समिति के युवा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट के अनुसार दीपदान के अवसर पर बाहर से आए श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मां बाराही की हम सब पर कृपा बरस रही है । दीपदान यज्ञ यहां की परंपरा का मजबूत आधार बन गया है । उन्होंने आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । यहाँ वाराहीधाम में 11 से 15 नवंबर तक दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , जिसके लिए यहां व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ।

सामाजिक बुराइयों को दूर करने का माध्यम बना दीपोत्सव -

देवीधुरा के माँ वाराही धाम में दीपोत्सव का यह कार्यक्रम युवाओं में बढ़ते नशे एवं जुए की प्रवृत्ति से उनका ध्यान हटाकर यह कार्यक्रम काफी प्रभावी रूप ले रहा है । यहाँ हर वर्ग द्वारा अपना सहयोग एवं समर्थन दिया जा रहा है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in