• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

दर्दनाक : गिलास के नीचे लगाया सुतली बम , गिलास फटकर घुसा मासूम की गर्दन में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-03 21:22:01
Share Share Share

दर्दनाक : गिलास के नीचे लगाया सुतली बम , गिलास फटकर घुसा मासूम की गर्दन में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( U P ) - से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है । यहाँ कानपुर देहात के रूरा में दिवाली के जश्न के दौरान पटाखेबाजी कर रहे 10 साल के बच्चे की जान चली गई । यह हादसा तब हुआ , जब गिलास के नीचे सुतली बम रखकर जलाया गया । धमाका होते ही गिलास के टुकड़े हो गए और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया । बच्चे के गले में गंभीर चोट आई थी जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया । हादसे के बाद आसपास के इलाके में शोक की लहर है । स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है । घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे । हादसे के चश्मदीद ने बताया कि पटाखेबाजी करते हुए लोग दीवाली का जश्न मना रहे थे , तभी उन्होंने देखा कि एक बच्चा अचानक गिर पड़ा और उसके शरीर से खून बह रहा था । पटाखे का धमाका होने के बाद जब लोग वहां पहुंचे तो आर्यन नाम का बच्चा गंभीर रूप से घायल पड़ा था । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जितने भी लोगों पर परिवार ने शक जताया है , उनको हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है । जब पटाखे फोड़े जा रहे थे , तब ज्यादा आवाज के लिए एक गिलास के नीचे सुतली बम रखा था , जिसके जलने के बाद वहां मौजूद मासूम गिर पड़ा । इस मामले में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गिलास के कुछ टुकड़े इकट्ठा किए हैं और उनकी जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in