• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

चम्पावत के युवक का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-08 20:51:49
Share Share Share

चम्पावत के युवक का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - जिले में बीते दिनों चम्पावत के एक युवक का शव मिला था । जिसके बाद परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं । उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में मिले चम्पावत जनपद के पाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौडाकोट गांव के 26 वर्षीय हीरा सिंह का शव मिलते ही सनसनी फैल गई थी । पुलिस ने हीरा सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पिता केशर सिंह व परिजनों को सौंप दिया ।

खाली प्लॉट से मिला था शव -

नानकमत्ता पुलिस को एक अक्तूबर को खाली प्लॉट से हीरा सिंह का शव मिला था । पूरे शरीर पर चोट के निशान थे । फिर केशर सिंह , निवासी - चौडाकोट , थाना - पाटी , चम्पावत अपने 26 वर्षीय पुत्र हीरा सिंह को खोजते हुए नानकमत्ता पहुंचे । मृतक हीरा सिंह नानकमत्ता की गुरुद्वारा रोड पर केक की दुकान चलाते । उसने दुकान किराये पर ली थी । बताया जा रहा है 30 अक्तूबर से दुकान नहीं खुली थी । आसपास के दुकानदारों ने समझा कि हीरा सिंह दीवाली में घर चला गया होगा । पिता ने बताया कि 30 अक्तूबर से हीरा सिंह से फोन पर सम्पर्क नहीं हुआ था । उसका मोबाइल स्विच ऑफ था । उन्होंने बताया कि हीरा की तीन बहनें और एक भाई है । हीरा सिंह अभी अविवाहित था । शव की शिनाख्त के बाद पुलिस अब हत्या की जांच में जुटी है ।

एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली -

पिता केशर सिंह ने नानकमत्ता पुलिस को तहरीर सौंपी है , लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं । पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की बेरहमी से हत्या कर शव फेंका गया है । हत्या की आशंका के चलते एसएसपी ने जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं । जिसके बाद हीरा सिंह के परिजन काफी दुःखी हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in