• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

वाहन खाई में गिरा , 1 की मौत 2 लापता - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-15 08:25:21
Share Share Share

वाहन खाई में गिरा , 1 की मौत 2 लापता


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

दर्दनाक हादसे में 1 की मौत 2 लापता
--------------------------------
रिपोर्ट - Uttarakhandhindisamachar.com

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जनपद के तवाघाट क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आ रही है । यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग में राशन पहुंचाकर आ रही पिकअप गहरी खाई में गिर गई । इस भयंकर हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं । जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या Uk05Ta6464 सोमवार रात करीब 11 बजे काली नदी में समा गई । वाहन में 3 लोग सवार थे जिनमें से 1 की मौत हो गई और 2 लापता हैं । एक्सीडेंट की बात तब पता चली जब लोग धारचूला नहीं पहुंच पाए औऱ जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर एसडीआरएफ की टीम औऱ पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया । सर्च अभियान में काली नदी से 42 वर्षीय सरस्वती पत्नी लक्ष्मण सिंह का शव बरामद हुआ । पूर्ति अधिकारी पुष्कर बोनाल औऱ क्लीनर अभी भी लापता हैं । इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग सदमे में औऱ पुलिस जांच में जुट गई है लेकिन एक्सीडेंट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । धारचूला में मृतका सरस्वती देवी के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया । उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं की खबरें बढ़ने लगी हैं जो चिंता का विषय है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in