• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home क्राइम

11 किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ़्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-14 16:51:17
Share Share Share

11 किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ़्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । यहाँ पुलिस ने चरस तस्कर को 11.200 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ़्तार किया है । जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशों के क्रम में नशा तस्करोंं के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है । पुलिस ने जिले के थाना रीठा साहिब अंतर्गत बुड़म क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 11. 200 किलोग्राम चरस के साथ 01 अंतरराज्यीय चरस तस्कर गिरफ्तार को किया है । इसके साथ - साथ 1 मोटर साइकिल भी सीज की है । थाना रीठासाहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में वर्ष 2024 मे चरस तस्करी की अब तक की ये सबसे बड़ी बरामदगी है । जिले के थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्ष रीठासाहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल टैक्सी वाहन संख्या UK04TB-4226 अपाचे मे अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह , उम्र 22 वर्ष , निवासी H NO - 624 निन्दाना , थाना - महम , जिला रोहतक , हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद हुई । घटना में सम्मिलित 01 अन्य अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा , जिसकी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । घटना में सम्मिलित हरियाणा के अन्य 02 लोग जो कि साथ में आए थे और वाहन संख्या HR 46G 8997 से आगे - आगे रैंकी करते हुए जा रहे थे , वो भी भागने में सफल रहे । उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है ।
उपरोक्त संबंध में थाना रीठा साहिब में मुकदमा अपराध संख्या 22/2024 अंतर्गत धारा 8/20/ 29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया ।

पूछताछ में बताया , देवीधुरा से खरीदी चरस -

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि तीनों हरियाणा निवासी लोगों द्वारा हरियाणा राज्य से आकर देवीधुरा निवासी 01 युवक से यह चरस खरीदी । देवीधुरा निवासी युवक द्वारा यह चरस स्थानीय क्षेत्र के लोगों से कम दामों में खरीदकर ऊँचे दामों में बेची जाती है । उसके द्वारा बताया गया कि , पूर्व में भी तथा आज भी यह चरस उक्त व्यक्ति से खरीदी गयी । जिसे वो लोग हरियाणा राज्य में ले जाकर और अधिक ऊँचे दामों में बेचते हैं । यह चरस भी उनके द्वारा उक्त युवक से खरीदकर ले जायी जा रही थी । साथ ही उपरोक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें पुलिस से बचाव वाले रास्तो से ले जाकर टनकपुर तक पहुचाने की योजना थी , लेकिन पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया । पकड़ी गई चरस की कीमत 11 लाख रुपये आंकी जा रही है ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -

अभियुक्तगणों में से 01 अभियुक्त थाना सुनरिया , जिला रोहतक हरियाणा से एनडीपीएस के मामले में 3 साल जेल में रह चुका है । अन्य अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

पुलिस टीम में यह लोग रहे शामिल -

कमलेश भट्ट थानाध्यक्ष रीठा साहिब , उ०नि० तेज कुमार थाना , मुख्य आरक्षी हरीश नाथ , मुख्य आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद थाना , आरक्षी वीर सिंह , आरक्षी मनोज कुमार ।

एसपी ने टीम को किया सम्मानित -

पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा भारी मात्रा में चरस बरामद करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा भी की है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in