• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home क्राइम

मर्डर : मारपीट के बाद छाती में रख दिया बड़ा पत्थर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-15 11:58:28
Share Share Share

मर्डर : मारपीट के बाद छाती में रख दिया बड़ा पत्थर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का मात्र 48 घंटे में खुलासा किया है । दिनांक 12 नवंबर को वादी जसपाल लाल पुत्र एतवारु लाल , निवासी - पोगठा , थाना - पोखरी , जनपद - चमोली द्वारा बताया गया कि दिनांक 11 नवंबर को उनके पुत्र का शव चौरी गदेरा ग्राम पोगठा में मिला । जिस पर उनके द्वारा अपने पुत्र मृतक उत्तम सिंह की हत्या की आशंका जताई और थाना पोखरी में एक तहरीर दी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना पोखरी पर धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक विनोद चौरसिया के सुपुर्द हुई । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशानिर्देश देते हुये हत्या के अनावरण व अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु अलग - अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया । थानाध्यक्ष पोखरी के नेतृत्व में पुलिस , एसओजी की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में गहन पतारसी - सुरागरसी व टेक्निकल सपोर्ट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ व साक्ष्य एकत्र कर 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया । हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 22 वर्षीय अभियुक्त हिमांशु कुमार पुत्र स्व० हरीश लाल , निवासी - ग्राम पोगठा , थाना - पोखरी को दिनांक 13 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है ।

पूछताछ में हुआ खुलासा -

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक उत्तम कुमार रिश्ते में उसका भाई लगता था व साथ ही दोनों खच्चर चलाने का कार्य करते थे । 11 नवंबर की शाम दोनों ने मित्रों के साथ मिलकर शराब पी थी । घर जाते समय किसी बात को लेकर दोनों की बहस हो गयी । मृतक बहस के दौरान आरोपी को गालियां देने लगा । जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गयी व गुस्से में आकर आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया व छाती पर बड़ा पत्थर रख दिया ताकि उठ न पाये और फिर वहाँ से अपने घर को चल दिया । अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना के दिन मृतक द्वारा पहने कपडे व मारने हेतु प्रयोग किए पत्थर बरामद किए गए हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in