• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

युवती का सिर काटकर हत्या , आरोपी गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-19 22:51:46
Share Share Share

युवती का सिर काटकर हत्या , आरोपी गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( U P ) - के औरैया में एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी , जिसके बाद सनसनी फैल गई थी । अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है । पुलिस के मुताबिक , युवती का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त है । दोनों कई सालों से एक - दूसरे को जानते थे । मृतका 11 नवंबर को जॉब इंटरव्यू देने कानपुर के लिए निकली थी लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी । युवती की मां ने जब पुलिस से शिकायत की तो जांच - पड़ताल शुरू हो गई । अब घटना के हफ्ते भर बाद हत्यारोपी दोस्त पकड़ा गया है ।

दोस्त के साथ निकली थी कानपुर -

दरअसल , औरैया के कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय अंजली कानपुर के लिए निकली थी । उसके पास दोस्त अजय यादव के फोन आया था । वापस न आने पर मां ने अजय के खिलाफ 16 नवंबर को अपहरण का मामला दर्ज कराया था । पुलिस तब से अंजली और अजय की तलाश में जुटी हुई थी । इस बीच पुलिस को बिधूना कोतवाली इलाके के भिखरा गांव के पास बाजरे के खेत में एक युवती की सिर कटी लाश मिली । बताया जा रहा है धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग की गई थी । खेत पर काम करने गए मजदूरों ने इसकी सूचना खेत मालिक को दी । जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई । जिस जगह पर युवती की लाश मिली वहां से चंद कदम दूर युवती के सिर के बाल भी मिले । घटनास्थल से जाहिर हो रहा था कि , युवती की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी । जांच - पड़ताल और पूछताछ के बाद लड़की की पहचान कुदरकोट थाना क्षेत्र की अंजली के रूप में हुई , जिसकी अपहरण की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी । अंजली का शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अजय यादव की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाईं । बीते दिन कुदरकोट - बिधूना मार्ग के पूराह नदी पुल के पास से अजय को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी अजय की निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया । बताया जा रहा है , अजय और अंजली के बीच करीब 10 साल से दोस्ती थी । 11 नवंबर को जब अजय ने जॉब इंटरव्यू के लिए अंजली से कहा तो अंजली तैयार हो गई । दोनों साथ में कानपुर गए हुए थे , लेकिन वापस लौटते वक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया । इसी दौरान गुस्से में अजय ने अंजली का गला दबा दिया और अंजली बेहोश हो गई । अजय को लगा कि होश में आने पर वो फंस जाएगा इसलिए उसने धारदार हथियार से अंजली की गला काटकर उसकी हत्या कर दी । फिर पहचान छिपाने के लिए उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गया था । लेकिन अब पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ़्तार कर लिया है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in