• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

बहुत जल्दी मॉडल जिले के मॉडल किसान उत्तराखंड की प्रथम पंक्ति में होंगे - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-21 20:55:21
Share Share Share

बहुत जल्दी मॉडल जिले के मॉडल किसान उत्तराखंड की प्रथम पंक्ति में होंगे


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा खरीद समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने के बाद किसानों के घर से और महंगे दामों में लोगों द्वारा मडुवा , गहत , कोना आदि की खरीद किए जाने से किसान काफी उत्साहित है । उनका कहना है कि आने वाले समय में मोटे अनाजों का प्रक्षेत्र बढ़ाएंगे । प्रगतिशील किसान धर्म सिंह बोरा , तुलसी प्रकाश , पीतांबर गहतोड़ी , प्रेम सिंह बोहरा आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वयं मोटे अनाजों का ब्रांड एंबेसडर बनने से उन्हें उनके सबसे अधिक दाम मिल रहे हैं । जबकि इससे पूर्व किसान बिचोलियों का शिकार बन जाया करते थे । मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार का कहना है कि , मंडुवे का उत्पादन अन्य फसलों की तुलना में आसान होता है । यह कम पानी में भी पैदा हो जाता है । इसमें रोग व कीड़े नहीं लगते हैं । विभाग द्वारा 80 फ़ीसदी अनुदान पर किसानों को इसका बीज उपलब्ध कराया जाता है । चंपावत जिले में गहत का प्रक्षेत्र भी बढ़ता जा रहा है । मुख्य कृषि अधिकारी के अनुसार चंपावत जिले के मड़ुवे एवं गहत की दाल की तासीर एवं स्वाद अलग ही है । इनमें औषधीय गुणों की प्राकृतिक रूप से भरमार मिली हुई है । इसलिए इन उत्पादों की व्यापक डिमांड रहती है । विभागीय स्तर पर मोटे अनाजों का व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने एवं उनकी खरीद की पूरी गारंटी लिए जाने से किसान काफी प्रोत्साहित होते जा रहे हैं । वर्तमान में गहत दो सौ रुपए प्रति किलोग्राम तथा मडुवे का आटा ₹60 किलोग्राम की दर से बाजारों में बिक रहा है । मोटे अनाजों में अब मक्का व काले भट्ट को भी अच्छी कीमतें मिलने लगी है । मुख्य कृषि अधिकारी के अनुसार वह दिन दूर नहीं जब आने वाले समय में चंपावत मॉडल जिले के किसान मोटे अनाजों के उत्पादन में उत्तराखंड में प्रथम पंक्ति में स्थान बनाएंगे ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in