• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

आशा को जीत और त्रिभुवन को उम्मीद दे गया केदारनाथ उपचुनाव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-24 11:56:50
Share Share Share

आशा को जीत और त्रिभुवन को उम्मीद दे गया केदारनाथ उपचुनाव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रुद्रप्रयाग ( Rudraprayag ) - केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा ने अपना जीत का परचम लहराया है । उपचुनाव में एक बार फिर कमल खिलने से प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है । भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है । आशा शुरुआती राउंड से ही बढ़त बना चुकी थी जो आंखिर तक 5622 मतों की रही ।

केदारनाथ उपचुनाव त्रिभुवन के लिए बन गया उम्मीद -

केदारनाथ उपचुनाव में पत्रकार त्रिभुवन चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सबको चौंका दिया । त्रिभुवन उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 9311 वोट मिले जो एक निर्दलीय प्रत्याशी के लिए उम्मीदों से बढ़कर है । ये चुनाव भविष्य में पत्रकार त्रिभुवन चौहान के लिए उम्मीद की किरण बन गया है । त्रिभुवन चौहान के समर्थकों का कहना है , ऊर्जावान पत्रकार को लोगों का प्यार वोट के रूप में मिला और भविष्य में ये बढ़ता ही जाएगा ।

जानिए किसे कितने वोट मिले -

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को 23814 वोट , कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18192 वोट , निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान को 9311 वोट , यूकेडी प्रत्याशी आशुतोष भंडारी 1314 वोट , निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह को 493 वोट , पीपीआई प्रत्याशी प्रदीप रोशन को 483 वोट मिले ।

नोटा से पिछड़े दो प्रत्याशी -

केदारनाथ उपचुनाव में नोटा दो प्रत्याशियों से आगे निकल गया । 834 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया तो नोटा ने निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह ( 493 वोट ) और पीपीआई प्रत्याशी प्रदीप रोशन ( 483 वोट ) को पीछे छोड़ दिया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in