• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ़्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-28 20:30:02
Share Share Share

ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ़्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

अल्मोड़ा ( Almora ) - पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर कड़ा प्रहार कर रही है । 13 अक्टूबर को भतरौजखान निवासी व्यक्ति राजेश चौधरी ने तहरीर दी थी कि उनकी ज्वैलरी की दुकान से 04 अक्टूबर को दो अज्ञात महिलाओं द्वारा सोने की ज्वैलरी चोरी कर ली है । जिले के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के कुशल मार्गदर्शन में अल्मोड़ा पुलिस की थाना भतरौजखान टीम ने ठोस सुरागरसी - पतारसी करते हुए घुघुतिधार तिराहा , मोहान से चोरी में संलिप्त दो महिला अभियुक्तों चम्पा देवी व सुनीता को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से सोने का एक लॉकेट बरामद किया है ।

ऐसे देते थे ज्वैलरी शॉपों में चोरी की घटना को अंजाम -

यह एक अन्तर्राज्यीय ज्वैलरी चोर गिरोह है , जिसकी मुखिया गिरफ्तार महिला अभियुक्ता चम्पा देवी है । इस गिरोह के सदस्य अलग - अलग क्षेत्रों में जाकर ज्वैलरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं । सबसे पहले यह लोग बाजार की रेकी करते हैं और जिस ज्वैलरी शॉप में ज्वैलर अकेला हो उसको निशाना बनाते हैं और ज्वैलरी देखने के बहाने ज्वैलर्स का ध्यान भटका कर उसमें से कुछ ज्वैलरी चुरा लेते हैं । इनके साथ आये अन्य गिरोह के सदस्य मौके का फायदा उठाकर ज्वैलरी को लेकर निकल जाते हैं । गिरोह की सरगना को चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद डबल हिस्सेदारी मिलती थी ।

सरगना चम्पा को पसंद आ गया था लॉकेट -

भतरौजखान में की गयी ज्वैलरी चोरी में से गिरोह की सरगना चम्पा देवी को सोने का लॉकेट पसन्द आ गया था , जिसे वह स्वयं पहन रही थी । इन महिलाओं द्वारा चुरायी गयी सोने की लॉकेट को भतरौजखान निवासी वादी ने पहचान लिया । सरगना चम्पा देवी गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ इससे पहले भी ज्वैलरी चोरी के मामलों में मथुरा , सितारगंज , शीशगढ़ बरेली , प्रेमनगर देहरादून से जेल जा चुके है । इस बार पुलिस टीम के अथक प्रयासों व सटीक सूचनाओं से गिरोह की सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

यहां चोरी की थी फ़िराक -

गिरोह की सरगना चम्पा अपने सदस्यों के साथ बेतालघाट क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थी ।

ऐसा है चम्पा देवी का आपराधिक इतिहास -

मु०अ०स० - 19/2016 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना सितारगंज , मु०अ०स० - 200/2019 धारा 18/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना शीशगढ़ , बरेली , मु०अ०सं० - 529/2021 धारा 380/411 भा०द०वि० थाना प्रेमनगर , देहरादून

पुलिस टीम में ये रहे शामिल -

थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार , अपर उ०नि० धर्मेंद्र कुमार , हे०कानि० आनन्द त्रिपाठी , कानि ० नीरज पाल , कानि० संदीप मलिक , कानि० अरविंद चौधरी , महिला कानि मीनू ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in