• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

महिला ने महिला को उतारा मौत के घाट , गिरफ़्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-11-29 20:38:08
Share Share Share

महिला ने महिला को उतारा मौत के घाट , गिरफ़्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - पुलिस ने एक महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर किया खुलासा किया है । शुरुआत में परिजनों को कतई अंदेशा नहीं था कि महिला की हत्या की गई है । लेकिन जब महिला को अस्पताल ले जाया गया तो पूरी तस्वीर साफ हो गई । जिसके बाद पुलिस की जांच और सीसीटीवी पुटेजों की मदद से 72 घंटे बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है ।

ब्याज के पैसे देने के बदले दे दी मौत -

बताया जा रहा है पैसों का मायाजाल हत्या की वजह बना । मृतका महिला ब्याज पर पैसे देती थी । सर पर चढ़े कर्जे से निजात पाने के लिए आरोपी महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया । इसके साथ - साथ आरोपी महिला अपनी जिम्मेदारी पर ब्याज पर पैसे दिलाने का भी काम करती है ।

जानिए पूरा मामला -

25 नवंबर 2024 को कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत चौकी सोत-बी के सती मोहल्ले के एक घर में 55 वर्षीय अधेड़ महिला का लहूलुहान शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । जिस पर पुलिस क अधिकारियों सहित फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई थी । इस घटना की संवेदनशीलता की दृष्टिगत मृतक महिला के पुत्र दीपक कुमार द्वारा कोतवाली रुड़की में मु०अ०सं० 719/24 धारा 103, 309(6) BNS दर्ज कराया गया । महिला संबंधी अपराधों के प्रति बेहद गंभीर जनपद पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ रुड़की नरेंद्र पंत से समय-समय पर मामले की जानकारी ली एवं काम कर रही टीमों से सीधे वार्ता कर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इन सबके परिणाम स्वरुप ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा संभव हो सका । मृतका रेखा ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी । आरोपी महिला रुबीना अपने किसी परिचित के माध्यम से ब्याज पर पैसे लेने के लिए मृतका के घर पर आई थी । वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई जो जल्दी ही जान पहचान में बदल गई । आरोपी महिला रुबीना मच्छी मोहल्ला रुड़की में अपने परिवार के साथ रहती थी , जिसका पति पत्थर , टाइल्स का काम करता है । महिला रुबीना 06 साल से लोन लेने एवं अन्य लोगों को लोन दिलवाने में बिचौलिये का काम करती थी । रुबीना द्वारा 02 साल से महिलाओं का एक समूह बना रखा था जिनको आवश्यकतानुसार अपनी जिम्मेदारी पर लोन दिलवाती थी । लोन के एवज में प्रत्येक मदद वाली महिला से 500 - 500 रुपये कमीशन लेती थी । आरोपी महिला रुबीना द्वारा खुद के लिए 04 बैंकों से लोन भी ले रखा था । जिसकी किस्त उसको भरनी पड़ती थी । इसके अलावा रुबीना ने इकरा नाम की औरत की आईडी से भी 01 लाख का लोन लेकर अपने परिचित सगीरन को दिया था , परन्तु कुछ समय बाद सगीरन की मृत्यु होने के कारण उसकी किस्त भी आरोपी महिला को देनी पड़ रही थी । उक्त किस्त व खुद के लिए अन्य कई लोन की किस्तों के बोझ तले दबी महिला रुबीना पैसा वापस न कर पाने व तकादा करने वालों के बार - बार घर में आने से परेशान थी और चाहती थी कि कहीं से उसे एकमुश्त बड़ा पैसा हाथ लग जाए ।

ऐसे रची गई गहरी साजिश -

मृतका रेखा से ब्याज पर पैसे लेने के दौरान आरोपी रुबीना ने कई दिनों की आपसी बातचीत एवं घर के हालात देखकर भली भांति ये पता कर लिया कि मृतका रेखा दिन में अकेले रहती है और बीमार है । इसलिए चलने में भी उसको दिक्कत है , पति और बच्चे दिन में घर में नहीं आते हैं , लोन में पैसा देती है इसलिए पास में मोटा पैसा है । अगर इसको ठिकाने लगा दिया जाए तो बहुत सारा पैसा एक साथ मिल जाएगा । घटना वाले दिन भी रुबीना , मृतका से ब्याज पर पैसे लेने का बहाना करते हुए पूरा मन बनाकर गलत नीयत से घर में आई और मृतका रेखा से ब्याज पर पैसे लेने व उसको बातों में उलझा कर मौका देखकर रुबीना द्वारा मृतका रेखा के सर पर लोहे के पाइप रिंच से लगातार 3 - 4 तगड़े वार कर रेखा को मौत के घाट उतार दिया । उसके बाद मृतका के गले में चुन्नी बांधकर व शव को इस प्रकार से रखा कि घर वालों को यह भ्रम रहे कि गिरने की वजह से सर पर चोट लग गई हो और घर से ज्वैलरी व नगदी लेकर चुपचाप फरार हो गई ।

शुरुआत में नहीं था हत्या का शक -

शुरुआत में घर वालों को भी यही लगा कि गिरने की वजह से महिला के सिर पर चोट लग गई होगी क्योंकि घर में अकेली रहती है । इसलिए कोई मदद को नहीं आ पाया होगा । महिला को अस्पताल लेकर चले गए जहां डॉक्टरों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी और बताया कि यह मामला साधारण नहीं है । इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने जांच शुरू की ।

जानिए कैसे पकड़ी गई आरोपी रुबीना -

घटना के बाद खुलासे के लिए लगी पुलिस टीमों द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले गए एवं घटनास्थल के आसपास 100 से अधिक लोगों से जानकारी / मालूमात एवं अन्य एकत्रित की गई जानकारियों में संदिग्धता के आधार पर आरोपी रुबीना को पुलिस चौकी बुलाया गया जहां पुलिस के पूछे गए अकाट्य प्रश्नों का रुबीना के पास कोई जवाब नहीं था । पुलिस द्वारा दिखाए गए इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल एविडेंस का रुबीना के पास कोई जवाब नहीं था । रुबीना की निशानदेही पर आला कत्ल एवं मृतका के आभूषण , नकदी आदि बरामद किया गया व रुबीना को नियमानुसार हिरासत पुलिस लिया गया ।

कप्तान ने पुलिस टीम की सराहना की -

महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने पर स्थानीय जनता द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व एवं हरिद्वार रुड़की पुलिस की दिन - रात की गई मेहनत की सराहना करते हुए कुशल कार्यशैली की प्रशंसा की गई ।

महिला अभियुक्ता का नाम - पता

रुबीना पत्नी नौशेर , निवासी - जाकिर वाली गली मच्छी मोहल्ला रुड़की हरिद्वार ।

महिला अभियुक्ता से बरामदगी -

मगलसूत्र 01 पीली धातु , अंगूठी लेडीज 04 , कान के झुमके मय चैन 01 जोडी , कान की छोटी बॉलिया 06 जोडी , कान के टॉप्स 02 जोडी , नाक की लोंग 12 नग , अंगूठे 03 नग , चैन 01 , पायजेब 02 जोडी सफेद धातु , बिछुवे 29 जोडी , नकद 10000 हजार रूपये , आलाकत्ल एक अदद पाईप रिंच आदि ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in