• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

पांच किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-12-05 23:02:37
Share Share Share

पांच किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिला पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । जिले की कपकोट पुलिस व एसओजी ने 05 किलो 72 ग्राम चरस के साथ बोरबलड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है , इस चरस को बेचने के लिए वह चमोली जिले के हेमनी गांव जा रहा था । पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है । अब आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है । पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम एसओजी व कपकोट थाना पुलिस गश्त कर रही थी । गश्त के दौरान कर्मी मार्ग पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया । उससे पूछताछ की तो वह वहां से भागने की फिराक में था । पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई । पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम 38 वर्षीय मदन सिंह पुत्र नैन सिंह , निवासी - बोरबलड़ा बताया । इसके बाद पुलिस उसे मय चरस के कपकोट थाने ले गई । यहां चरस का वजन किया तो चरस पांच किलो 72 ग्राम निकली । देर रात कपकोट थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया । आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया । फिर उसे न्यायालय के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस चरस को बेचने के लिए चमोली जिले के हेमिनी गांव ले जा रहा था । वह चरस उसने अपने ही गांव से एकत्र की थी , जिसकी कीमत करीब दस लाख आंकी जा रही है । पुलिस का कहना है अब इसके स्रोत की जांच की जाएगी । साथ ही ग्रामीण के आपराधिक इतिहास को भी खंगालेगी ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in