वाह रे औलाद , पैसे के लिए माँ को मार डाला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तर प्रदेश ( U P ) - से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है । कहा जाता है , माता - पिता कर्ज सात जन्म में भी नहीं उतारा जा सकता है लेकिन लखनऊ में एक बेटे ने अपनी मां को मार डाला ।दोस्त के साथ मिलकर हत्या को दिया अंजाम -
मिली जानकारी के मुताबिक कलयुगी बेटे ने मां का खेत में मफलर से गला घोंटा था और लाश नाले में छिपाई थी । पुलिस ने अब आरोपी बेटे और उसके दोस्त सुलेमान को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के मुताबिक शराब के पैसे नहीं देने पर बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी थी । किसी को शक न हो , इसलिए वारदात को लूट बता दिया । मां के शरीर से जेवर , अंगूठी , माला और पायल उतार लिए । शव को खेत से 50 मीटर दूर एक नाले में छिपा दिया । पुलिस ने बुधवार को बेटे और उसके साथी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की , तो पूरी सच्चाई सामने आ गई । बताया जा रहा है , आरोपी बेटा मां से अक्सर पैसे मांगता था । पैसा नहीं मिलने पर घर में झगड़ा करता था । इससे परेशान होकर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी । दरअसल ये घटना नगराम इलाके के करसंडा गांव में शुक्रवार 6 दिसंबर को हुई । यहाँ 52 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेमा की लाश खेत में मिली थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था । महिला के बड़े बेटे दिलीप कुमार ने अपने पिता , भाई , चाचा और अन्य लोगों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी । पुलिस ने मृतका के बेटे आकाश और उसके दोस्त सुलेमान को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए 3 टीमें बनाकर इन परिवार के लोगों और गांव वालों से पूछताछ की । जांच में पता चला कि छोटा बेटा आकाश शराब का आदी है । एक साल पहले उसकी शादी हुई थी । वह शराब पीने के लिए पैसे मांगता था और पैसे नहीं मिलने पर मां और पत्नी से मारपीट करता था । इससे परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी ।पुलिस को गुमराह करने की कोशिस रही नाकाम -
कलयुगी बेटे ने पुलिस को पहले गुमराह करने की कोशिस की । पूछताछ में यह भी पता चला कि आकाश अक्सर अपने दोस्त सुलेमान के साथ शराब पीता है और उसके साथ ही रहता है । मैनुअल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आकाश कुमार (20) और उसके दोस्त सुलेमान हुसैन (24) को हिरासत में लिया । पूछताछ में दोनों आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करते रहे । लेकिन कड़ाई से पूछने पर दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली ।दोस्त को ले गया ससुराल -
आकाश ने पुलिस को बताया 6 दिसंबर को सुलेमान के साथ दिन में शराब पी थी । उसने सुलेमान को घर के बारे में पूरी बात बताई । इस पर सुलेमान ने आकाश से कहा कि ससुराल जाकर पत्नी को मनाकर घर ले आओ । आकाश ने सुलेमान को भी ससुराल साथ चलने को कहा । इसके बाद आकाश और सुलेमान एक ही बाइक से ससुराल गए । आकाश ने पत्नी को साथ चलने को कहा तो उसने मना कर दिया । पत्नी के परिवार वालों ने कहा कि पहले अपने मां - पिता को लेकर यहां आओ तब विदाई होगी । आकाश वहां करीब 45 मिनट तक रुका । इसके बाद सुलेमान के साथ अपने घर वापस आ गया ।घर पहुंचकर कर दी मां की हत्या -
घर पहुंचकर कलयुगी बेटे ने मां को ढूंढा । लेकिन मां खेत में पानी देने गई थी । आकाश को घर में मां नहीं मिली तो उसके बाद वह खेत में गया । मां प्रेमा टमाटर के खेत में पानी लगा रही थी । आकाश ने मां से पत्नी को वापस लाने की बात कही । उसने बताया कि वह ससुराल भी गया था लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया । मां ने बेटे की हरकत को देखते हुए बहू को लाने से साफ़ मना कर दिया । इस बात को लेकर खेत में ही मां और बेटे में बहस होने लगी । इससे नाराज होकर आकाश ने मां को धक्का देकर गिरा दिया । फिर सुलेमान के साथ मिलकर मफलर से उसका गला घोंट दिया ।हत्या को लूट में बदलने की कोशिस रही नाकाम -
किसी को शक न हो , इसलिए कलयुगी बेटे ने मां के कपड़े भी अस्त - व्यस्त कर दिए । लूट दिखाने के लिए सारे जेवर उतार लिए और मोबाइल गायब कर दिया । इसके बाद आकाश घर आ गया । प्रेमा काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो घर वाले तलाश करने लगे । आरोपी भी आकाश भी घर वालों के साथ मिलकर मां को ढूंढने में लगा था । इस बीच गांव वालों ने बताया कि नाले के पास प्रेमा का शव पड़ा है । घर वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे में लिया । जिसके बाद मां के शवदाह में आरोपी बेटा शामिल रहा । बड़े बेटे दिलीप की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की , तो सच्चाई सामने आई । अब पुलिस ने बेटे आकाश और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: