• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

मां ने तीन मासूमों के साथ लगाई फांसी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-12-21 20:23:22
Share Share Share

मां ने तीन मासूमों के साथ लगाई फांसी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( UP ) - के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है । यहाँ एक मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इस घटना की जानकारी तब मिली जब मृतका की सास सुबह कमरे में गई । सास ने जब कमरे के अंदर का नजारा देखा तो चीख पड़ी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । आत्म हत्या का कारण क्या रहा होगा अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है । बताया जा रहा है , मृतका का पति फरार चल रहा है । ये घटना कोतवाली देहात के भदोही गांव का है । यहां रहने वाला संदीप कुमार गौतम मजदूरी करता है । मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम उसने शराब के नशे में बीवी के साथ मारपीट की । इस बात से आहत होकर पत्नी ने तीन मासूम बच्चों के साथ रात में फांसी लगा ली । शनिवार सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो सास कमरे में गई । जहां मासूम बच्चों के साथ बहू का शव फंदे से लटकता देखकर सास चीख पड़ी । शोर सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंचे और पुलिस को खबर दी । चार लोगों की मौत की खबर सुनकर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया । आनन - फानन में आला अधिकारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । मृतका की सास के मुताबिक जब उसने बहू को दरवाजा खोलने को बोला तो कोई आवाज नहीं आई , तो फिर धक्का मारकर गेट को खोला । अंदर बहू और बच्चे फांसी के फंदे से लटके थे । इस घटना की जानकारी मिलने पर मृतका का पति फरार हो गया । सास - ससुर का कहना है कि उनका बेटा आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था । शुक्रवार देर शाम भी उसने बहू के साथ मारपीट की थी । आंखिर महिला ने सामूहिक आत्महत्या क्यों की ये पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है । आंखिर पूरा मामला क्या है और इस सामूहिक आत्महत्या का कारण जानने के लिए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in