• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

एक्सीडेंट : तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-12-22 19:32:15
Share Share Share

एक्सीडेंट : तेज रफ्तार कार की भीषण टक्कर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

राजस्थान ( Rajasthan ) - से भीषण सड़क हादसे की ख़बर आ रही है । ये भीषण सड़क हादसा राजस्थान के बीकानेर में हुआ है । शनिवार को यहां तेज रफ्तार बस और कार की आमने - सामने से टक्कर हो गई । एक्सीडेंट में पति - पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं । बताया जा रहा है , कोहरे के कारण दोनों चालक को वाहन दिखाई नहीं दिए और आमने - सामने टक्कर हो गई । पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को मौके से हटाया । आनन - फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया । बताया जा रहा है कार सवार लोग हरियाणा से बीकानेर जा रहे थे । मिली जानकारी के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे । कार में हरियाणा निवासी अजय ( 30 ) पुत्र करतार सिंह , अजय की पत्नी ऋतु (28) , अभिषेक ( 28 ) पुत्र सतवीर और उनकी पत्नी नचिता कार में सवार थे , जो बीकानेर जा रहे थे । मिली जानकारी के मुताबिक कार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी । इसी बीच झंझेऊ के पास हाईवे पर सामने से आ रही बस से कार टकरा गई । एक्सीडेंट में अजय और उसकी पत्नी ऋतु की मौत हो गई । अभिषेक और उसकी पत्नी नचिता घायल हैं । हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है । हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची । कार से सभी लोगों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया । जबकि दो घायलों का ईलाज चल रहा है । इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है । पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in