• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

हत्या : उत्तराखंड में भाई ने भाई को मार डाला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-12-24 21:03:40
Share Share Share

हत्या : उत्तराखंड में भाई ने भाई को मार डाला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रुद्रप्रयाग ( Rudraprayag ) - जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है । यहाँ एक कलयुगी भाई ने रिश्तों का कत्ल कर दिया । कहा जाता है बड़ा भाई पिता के समान होता है लेकिन रुद्रप्रयाग के इस मामले ने सबको झकझोरकर रख दिया । ये ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से सटे जवाड़ी गांव का है , यहाँ एक भाई ने अपने ही भाई की चाकू से हत्या कर दी । मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है । और कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है । शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है । इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । मिली जानकारी के मुताबिक , मंगलवार को ग्राम पंचायत जवाड़ी में दोपहर करीब 12 बजे नितिन नेगी की अपने बड़े भाई श्रीकांत सिंह नेगी के साथ कहासुनी हुई थी । देखते ही देखते नितिन ने अपने बड़े भाई 35 वर्षीय श्रीकांत नेगी को चाकू मार दिया । चाकू के हमले बड़ा भाई लहूलुहान हो गया । इसके बाद आरोपी नितिन ने अपने बड़े भाई श्रीकांत को छत से नीचे चौक पर फेंक दिया । इस घटना को देख सबसे छोटा भाई अंकित नेगी घबरा गया और श्रीकांत को किसी तरह अस्पताल लाया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था जबकि सबसे छोटा भाई अंकित नेगी पूना में प्राइवेट नौकरी करता है । आरोपी मझला भाई 32 वर्षीय नितिन नेगी गांव में ही रहता है । इन भाइयों के माता - पिता की पहले ही मौत हो चुकी है । मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी और दो बच्चे हैं । बताया जा रहा है नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी । हालांकि पुलिस इस संपूर्ण मामले की जांच में जुटी हुई है । घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव के साथ ही जिला चिकित्सालय में तथ्य जुटाने के बाद कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है । जबकि आरोपी भाई नितिन को गिरफ्तार कर लिया है । इस घटना से जवाड़ी सहित रुद्रप्रयाग जिले में सनसनी फैल गई है । उत्तराखंड में हत्या का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है जो देवभूमि के लोगों के लिए सोचनीय विषय बन चुका है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in