• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

नशे में एम्बुलेंस बुलाकर प्रेम राम गायब - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-12-26 19:45:39
Share Share Share

नशे में एम्बुलेंस बुलाकर प्रेम राम गायब


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक अजब - गजब मामला सामने आया है । यहाँ एक व्यक्ति नशे में एम्बुलेंस बुलाना भारी पड़ गया । प्रेम राम पुत्र बलवीर राम , निवासी - सानीखेत पट्टी पन्थ्यूरा द्वारा 108 में सूचना दी गई कि , उसके पुत्र की अत्यधिक तबीयत खराब है । जिसे हॉस्पिटल ले जाने की आवश्यकता है । सूचना के बाद 108 कर्मी उस व्यक्ति के पुत्र को लेने पहुंचे तो प्रेम राम ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया । काफी देर तक 108 कर्मी घूमते रहे लेकिन प्रेम राम गायब था । जिसके बाद 108 कर्मियों ने चौकी वड्डा पुलिस को सूचना दी । उप निरीक्षक शंकर सिंह रावत चौकी प्रभारी वड्डा व टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो प्रेम राम ने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में 108 कर्मियों को झूठी सूचना दी , ऐसा कोई प्रकरण नही था । झूठी सूचना देकर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करने के जुर्म में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा - 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए ₹ 10000/ का चालान कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की है । पुलिस द्वारा आम जनमानस की त्वरित सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर- 108/112 जारी किया गया है , जिसमें आने वाली प्रत्येक कॉल पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है । सभी जनसामान्य से अपील है कि हेल्प लाइन नम्बरों का गलत उपयोग न करें । फर्जी सूचना देने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । पुलिस का कहना है ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in