• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार , 5 लोग थे सवार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-12-27 15:24:18
Share Share Share

दर्दनाक : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार , 5 लोग थे सवार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून - से बड़ी खबर आ रही है । यहाँ चकराता - त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास बड़ा हादसा हो गया । चकराता - ट्यूणी मोटरमार्ग पर एक कार गहरी खाई में समा गई । मिली जानकारी के मुताबिक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में समा गई । बताया जा रहा है कार तेज रफ़्तार से चल रही थी और पैराफिट तोड़कर खाई में समा गई । इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं । सूचना के बाद स्थानीय लोग और बचाव दल के लोग मौके पर पहुंचे । कार सवार घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए चकराता सीएचसी ले जाया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग देहरादून से लोखंडी घूमने जा रहे थे । इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । कार में सवार पांच लोगों में तीन युवक और दो युवतियां थी । कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी । मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के क्षेत्रीय पटवारी और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से गम्भीर हालत में पांच पर्यटकों को बाहर निकाला गया । इसके बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस और तहसील के वाहनों से सीएचसी चकराता पहुंचाया गया । अस्पताल के डाक्टर ने एक युवक करन रावत को मृत घोषित कर दिया है । जबकि दो युवतियों और दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है । मिली जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या UK07-BM0257 सुबह चकराता से लोखंडी की तरफ जाते समय ग्राम लोहारी लोखंडी मिनार के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा । कार में तीन युवक और दो युवतियों कुल पांच लोग सवार थे । डॉक्टर ने करन रावत उम्र 24 , निवासी - साल चम्बा आराकोट टिहरी को मृत घोषित कर दिया है । जबकि घायलों में ऋषभ उम्र 27 निवासी इद्रापुरम दिल्ली , आकाश उम्र 28 साल निवासी चम्बा , कुमारी वैशाली उम्र 25 निवासी देहरादून , कुमारी सपना उम्र 21 साल निवासी रायवाला देहरादून को हायर सेंटर रेफर किया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in