• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

डेढ़ किलो चरस के साथ 3 बाइक सवार गिरफ़्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-12-31 15:28:29
Share Share Share

डेढ़ किलो चरस के साथ 3 बाइक सवार गिरफ़्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नैनीताल ( Nainital ) - पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ दबोचा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए और न्यू ईयर के जश्न को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं । इसी क्रम में सभी थाना / चौकी प्रभारियों द्वारा अपने - अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक क्राइम नैनीताल डॉ जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में 30 दिसंबर को थाना मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत कालापातल से ज़स्टा रिज़ॉर्ट को जाने वाले मार्ग पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK04L 9610 पर सवार तीन युवकों को रोका गया । युवकों की तलाशी लेने पर तीनों के कब्जे से कुल 01 किलो 643 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । तीनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना मुक्तेश्वर में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ पर युवकों ने बताया कि वह आसपास के क्षेत्र से चरस एकत्र कर ऊंचे दाम में बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे । लेकिन पुलिस की सघन चैकिंग अभियान में गिरफ्तार हो गए । पुलिस ने गिरफ्तार 21 वर्षीय नितिन सिंह पुत्र जीवन सिंह लोधियाल , निवासी - ग्राम लोध , थाना मुक्तेश्वर , 21 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र नरेंद्र लाल , निवासी - हरि नगर अकसोड , थाना - मुक्तेश्वर , 23 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद , निवासी - हरी नगर अकसोडा , मुक्तेश्वर के कब्जे से क्रमशः 792.5 ग्राम , 403 ग्राम , 447.5 ग्राम कुल- 01 किलो 643 ग्राम चरस बरामद की ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in