• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

निकाय चुनाव में जीतकर भाजपा प्रत्याशी सीएम का जताएंगे आभार - सतीश पांडे - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-01 16:51:09
Share Share Share

निकाय चुनाव में जीतकर भाजपा प्रत्याशी सीएम का जताएंगे आभार - सतीश पांडे


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मॉडल जिले के लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि , विकास एवं रोजगार के बंदूधर खोलने के लिए सीएम पुष्कर धामी हमारा प्रतिनिधित्व करने आएंगे ।
चम्पावत (Champawat ) - चंपावत , लोहाघाट नगर निकायों में सट्टारूढ़ दल द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है । हालांकि चुनाव मैदान में कांग्रेस सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशी उतरकर अपने नगरों की तस्वीर बदलने का दावा कर रहे हैं । सत्तारूढ़ दल के अध्यक्षों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि चंपावत को मॉडल जिला बनाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं , उन्हें झुठलाने का विपक्षी दलों के पास कोई तर्क नहीं है । भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडे का कहना है जिले के चंपावत , टनकपुर , लोहाघाट नगर पालिका एवं बनबसा नगर पंचायत में हो रहे चुनाव में लोग मुख्यमंत्री का आभार व धन्यवाद देने के नाम पर वोट देने के लिए जाएंगे । जिले के लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था , कि हमें कभी मुख्यमंत्री को चुनने का मौका मिलेगा लेकिन यह संभव हुआ और यहां के लोगों ने सीएम को ऐसी ऐतिहासिक विजय दिलाई जो राष्ट्रीय स्तर पर एक नजीर बन गई थी । इस ऐतिहासिक जीत के बदले चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उनकी भी लोगों ने कभी परिकल्पना नहीं की होगी । सतीश चंद्र पांडे के अनुसार लोग निकाय प्रतिनिधियों से जो अपेक्षाएं कर रहे हैं , वो उसे पूरा करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हैं । सीएम का इरादा सारे नगर निकायों की न केवल तस्वीर बदलना है बल्कि यहां रोजगार के नए अवसर पैदा कर लोगों की तकदीर भी बदलना है । वह दिन दूर नहीं जब चम्पावत जिला पर्यटन , धार्मिक पर्यटन , इको टूरिज्म , एंग्लिंग राफ्टिंग आदि तमाम क्षेत्रों में राष्ट्रीय मानचित्र में उभर कर सामने आएगा । इससे न केवल व्यापार पड़ेगा बल्कि रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in