• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

गुलदार ने महिला को बनाया निवाला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-08 12:16:55
Share Share Share

गुलदार ने महिला को बनाया निवाला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नैनीताल ( Nainital ) -[/b] जिले में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है । यहां एक बार फिर बेतालघाट में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया । यहां घर से कुछ ही दूरी पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है । इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है । अब यहां लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं ।

क्षत - विक्षत मिला महिला का शव -

महिला का शव घर के पास से ही क्षत - विक्षत बरामद हुआ है ।

घटना नैनीताल के ओखलढुंगा की है -

नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के ओखलढुंगा में मंगलवार देर शाम गुलदार ने महिला को निवाला बना लिया । मिली जानकारी के मुताबिक ओखलढुंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी हर रोज की तरह अपने पालतू पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी । घास काटने के दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया । काफी देर तक शांति देवी के घर न पहुंचने पर जब उनकी तलाश की गई तो उनका क्षत - विक्षत शव घर के पास जंगल से बरामद हुआ । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी । जिसके बाद देर रात डीएफओ व रेंजर गांव में पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी ।

गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग जोरों पर -

गुलदार को पकड़ने और उसे आदमखोर घोषित करने की मांग जोरों पर है । महिला की मौत की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है । ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि पिछले कई महीनों से इलाके में गुलदार की दहशत है । अभी दो दिन पहले ही गुलदार ने दो मवेशियों पर हमला किया था । इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई थी । अगर समय पर गुलदार को पकड़ लिया गया होता तो आज ये घटना नहीं होती । अब गांव वालों ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने और उसे पकड़ने की मांग की है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in