• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

वीडियो : माता रानी की शक्ति के आगे चोर हुआ मजबूर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-09 10:59:42
Share Share Share

वीडियो : माता रानी की शक्ति के आगे चोर हुआ मजबूर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - देवभूमि उत्तराखंड में आज भी दैवीय शक्तियों का निवास है । जब - जब लोगों ने ईश्वर की अलौकिक सत्ता को चुनौती देने प्रयास किया तब - तब देवभूमि में दैवीय शक्तियों का चमत्कार देखने को मिला है ।समय जरूर बदल रहा है लेकिन देवभूमि की दैवीय शक्तियां आज भी न्यायकारी हैं । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । उत्तराखंड में आज भी नियमों के विरुद्ध किए जाने वाले कार्यों का परिणाम भुगतना पड़ता है । जी हाँ एक ऐसा ताजा मामला कुमाऊं के चम्पावत जिले से आया है । चम्पावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सुई - बिशुंग के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर से चार साल पहले 50 घंटियां चुराई गई थी । मंदिर में हुई इस चोरी के बाद लोग चिंता में थे और चोरी करने वाले लोगों का पता लगाने में जुटे हुए थे । काफी खोजबीन के बाद भी घंटियां और घंटियों को चुराने वाले चोर का कुछ पता नहीं चल सका । अंत में थक हारकर ग्रामीणों ने माँ कड़ाई देवी से पार्थना की और कहा कि , मैय्या अब तू ही विचार करना । जिसके बाद अब चार साल बीत चुके थे और लोग घंटी चोरी की घटना को भूल चुके थे । लेकिन अब चार साल बाद चोरी की गई घंटियां अचानक मंदिर में आ गई हैं । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । चोर मंदिर में चोरी की घंटियों को वापस रख गए हैं । चोरी की घंटियां मंदिर में रखे जाने की घटना को लोग मां कड़ाई का चमत्कार मान रहे हैं । हम आपको बता दें , माँ कड़ाई देवी पर लोगों की इतनी आस्था है कि , चोर घंटियों को हजम नहीं कर पाया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । जो घंटियां काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली थी , उनका अचानक मंदिर में आ जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है । यहां , क्षेत्र की महिलाओं ने मंदिर से कुछ दूरी पर एक झोला पड़ा देखा । इसकी सूचना उन्होंने गांव के लोगों को दी । झोले को खोलने पर पता चला कि इसमें 20 से अधिक घंटियां रखी थी । मंदिर के पुजारी ने बताया कि , झोले में रखी गई घंटियों में जय मां कड़ाई लिखा है । इससे पता चलता है कि ये घंटियां कड़ाई मंदिर से चोरी हुई हैं । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । उनका कहना है कि चोर को मां कड़ाई ने जरूर दंड दिया होगा । इसी कारण वह घंटियों को मंदिर के पास रख गया होगा । जिन घंटियों को काफी खोजबीन के बाद भी नहीं ढूंढ़ा जा सका , उनका अचानक मिल जाना , ये माता का चमत्कार नहीं तो और क्या है । चोर को मां ने दंड जरूर दिया होगा और आंखिरकार चोर को माँ की शक्ति का एहसास हुआ होगा , इसीलिए उसे घंटियां वापस करनी पड़ी ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें -

https://youtu.be/uf8ZFo5IVyc?si=ncOYkyP-dIi2bqgS


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in