• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुष्कर्म : चम्पावत जिले में शराब पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-09 11:48:31
Share Share Share

दुष्कर्म : चम्पावत जिले में शराब पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले अब चिंता का विषय बन चुके हैं । अब एक शर्मनाक मामला चम्पावत जिले के बनबसा से आ रहा है । बनबसा में नेपाली मूल की महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता महिला आरोपी के घर पर काम करती थी । अब पीड़िता की तहरीर पर बनबसा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है । मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल की महिला ने दुष्कर्म का आरोप बनबसा नगर निवासी एक व्यक्ति पर लगाया है । पीड़िता महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । पीड़िता नेपाली महिला का कहना है वह आरोपी के घर पर घरेलू कार्य करती है । आरोप है कि आरोपी ने उसे शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है । जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट भी की । बनबसा पुलिस के मुताबिक इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 64(1) व 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । बताया जा रहा है दुष्कर्म का आरोपी अभी फरार चल रहा है । पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है और पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in