• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

गला दबाकर कर दी बच्चे की हत्या - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-22 12:00:16
Share Share Share

गला दबाकर कर दी बच्चे की हत्या


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है । यहां सेलाकुई में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने एक बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी । और हत्या के बाद बच्चे के शव को जंगल में फेंक दिया । पुलिस ने शव बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है । ये मामला 11 जनवरी का है , यहां सेलाकुई के पीठ वाली गली से 11 वर्षीय बालक अरमान गायब हो गया । काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे का कहीं सुराग नहीं लगा तो बच्चे के पिता इरफान ने 14 जनवरी को सेलाकुई में गुमशुदगी दर्ज करवाई । तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की । पुलिस ने पीड़ित के घर के आसपास व आने - जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगाले । सीसीटीवी पुटेजों की जांच के बाद पुलिस को बच्चा एक मोटरसाइकिल सवार के साथ जाता दिखाई दिया । बच्चे के पिता ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान अरबाज पुत्र महबूब , निवासी - ग्राम ठाठ , थाना - धामपुर , जनपद - बिजनौर , उत्तरप्रदेश , हाल निवास - जमनपुर सेलाकुई से मिलती - जुलती बताई , जो सेलाकुई क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है । जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को धूलकोट तिराहे से गिरफ़्तार कर लिया । पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो संदिग्ध ने बताया कि , उसने अपने साथी सोहेल के साथ मिलकर 11 जनवरी को सुद्धोवाला के जंगल में बच्चे की हत्या की और शव जंगल में छुपा दिया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी के साथी सोहेल उर्फ अरबाज पुत्र हसन , निवासी - ग्राम सेटल , थाना - हबीबगंज , जिला - बरेली , उत्तरप्रदेश , हाल निवास - जमनपुर , सेलाकुई , देहरादून रोड को गिरफ्तार कर लिया ।

पिता को डराने के उद्देश्य से ले गए बच्चे को -

पुलिस की सख्त पूछताछ में अरबाज ने बताया कि वो सेलाकुई क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है । बच्चे के पिता और वो आस - पड़ोस के गांव के रहने वाले हैं और उनकी अच्छी पहचान है । पूर्व में उसका बच्चे के पिता के साथ विवाद हो गया था । बच्चे के पिता को डराने के लिए बच्चे को बहला - फुसलाकर अपने साथ ले गए । जंगल में ले जाने पर बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया । दोनों ने शराब पी थी तो उन्होंने बच्चे को गला दबाकर मार डाला और शव जंगल में छुपा दिया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in