• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं भुवन भट्ट - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-24 16:57:12
Share Share Share

किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं भुवन भट्ट


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रिपोर्ट - दीपक शर्मा
चम्पावत ( Champawat ) - अगर जुनून और शिद्दत से काम किया जाय तो साधारण व्यक्ति भी कठिन से कठिन काम सरलता से कर सकता है । भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दबाजी में उन चीजों को खा रहे हैं , जिसकी गुणवत्ता का उन्हें ज्ञान ही नहीं है । लेकिन भुवन भट्ट कृषि क्षेत्र में ऑर्गेनिक पैदावार कर रहे हैं , जो आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं । सफलता की यह कहानी है चम्पावत जिला अंतर्गत पाटी विकासखंड के मटकीना , भिंगराड़ा के एक छोटे से गांव के भुवन भट्ट की है । भुवन भट्ट छोटे - छोटे सीढ़ीदार खेतों में बिना संसाधनों के खेती करते हैं और मौसमी सब्जियों की अच्छी पैदावार करते हैं ।
भुवन भट्ट के खेतों में शीतकालीन सब्जियों में मेथी , पालग , राई , लहसुन , प्याज, धनियां आदि की फसल लहलहा रही हैं ।

रोजगार नहीं मिला तो किसानी में लगाया मन -

भुवन भट्ट ने काम न मिलने पर किसानी को ही व्यवसाय बनाने ठान ली । जब उन्होंने वर्ष 2023 में टमाटर की खेती की शुरुआत की तो भुवन भट्ट को पिछले वर्ष डेढ में दो लाख रुपए की आमदनी हुई और भुवन भट्ट अब हर मौसम में सब्जियों की अच्छी पैदावार कर रहे हैं । पूर्ण रूप से जैविक होने से उनकी सब्जियों को बाजार में अच्छे दाम मिल रहे हैं । अब वो शीतकालीन मौसम में पालग , राई , धनियां आदि की अच्छी पैदावार कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं ।

उद्यान विभाग से जुडऩे के बाद परिवर्तन हुआ शुरू -

तकनीकी के साथ आधुनिक संसाधनों व वैज्ञानिक खेती से अब उन्हें कृषि में लाभ मिल रहा है । उद्यान प्रभारी मोहन सिंह बिष्ट के संपर्क में आकर भुवन भट्ट की दशा और दिशा दोनों बदल रहे हैं । देखते ही देखते भुवन भट्ट भिंगराड़ा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान बन गए हैं ।

कृत्रिम यंत्रों एवं गोबर की खाद का प्रयोग करते आ रहे हैं भट्ट-

भुवन भट्ट कहते हैं कि , जैसे मोबाइल को समय - समय पर अपडेट करने से वह बेहतर काम करता है । ठीक वैसे ही किसान को समय के साथ खुद को अपडेट रखना चाहिए । भिंगराड़ा के मटकीना निवासी भुवन भट्ट लधियाघाटी क्षेत्र में टमाटर का भी बेहतर उत्पादन रहे हैं। भुवन भट्ट का कहना है कि , हमारे गांव में कृषि एवं मौसमी सब्जियों के उत्पादन को लेकर उद्यान विभाग द्वारा समय - समय पर विभिन्न प्रकार की कीटाणुनाशक दवाओं का उपयोग कराया जाता है , जिससे फसल खराब न हो । भुवन भट्ट ने बताया की उद्यान विभाग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है लेकिन उन्हें और अधिक सुविधाओं की आवश्यकता है ताकि वो अन्य लोगों को भी कृषि के क्षेत्र में जोड़ सकें ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in