दर्दनाक एक्सीडेंट में सेना के अफसर और बेटी सहित तीन की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तर प्रदेश ( UP ) - से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आ रही है । यहां वाराणसी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है । यहां एक सेना के अफसर की कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी । इस दर्दनाक हादसे में सेना के अफसर और उनकी 22 वर्षीय बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई । जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।फिलहाल दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है । ये घटना छोटी खजूरी स्थित नेशनल हाईवे की है । यहां शनिवार सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही कार खड़े डंपर में जा घुसी । हादसे में में झारखंड के धनबाद जिले के खरनागरहा निवासी सेना के अफसर 45 शिवजी सिंह , उनकी बेटी 22 वर्षीय सोनम सिंह , चचेरे भाई 42 वर्षीय अजय सिंह उर्फ राजू की मौत हो गई । जबकी पत्नी 43 वर्षीय नीरा सिंह , मां 65 वर्षीय अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई । दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है शिवजी सिंह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे और स्नान के बाद सभी वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आ रहे थे ।लेकिन छोटी खजुरी स्थित हाईवे पर शनिवार सुबह करीब गाड़ी चला रहे युवक को झपकी आ गई जिससे कार हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में घुस गई । सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कार में फंसे गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला । सभी लोगों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया , लेकिन डॉक्टरों ने शिवजी सिंह , बेटी सोनम सिंह , अजय सिंह उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया । मां अलका सिंह, पत्नी मीरा सिंह का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है ।