दिग्गजों को धूल चटाकर 22 साल की मुस्कान ने रचा इतिहास , बनी उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पार्षद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
ऋषिकेश - के नगर निगम चुनाव में 22 वर्षीय मुस्कान ने इतिहास रच दिया । ऋषिकेश के वार्ड नंबर 31 से निर्दलीय प्रत्याशी 22 वर्षीय मुस्कान ने जीत दर्ज करते ही इतिहास रच दिया । 22 साल की मुस्कान उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की महिला पार्षद बनी हैं । उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को पराजित किया । नगर निगम चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित होते ही ऋषिकेश में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा क्योंकि यहां एक उम्मीदवार ने कमाल कर दिया । 22 साल की मुस्कान उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की महिला पार्षद बनी हैं । मुस्कान विश्वविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रही हैं । उन्होंने हालिया चुनाव में पार्षद के पद पर चुनाव लड़ा था । ऋषिकेश के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में पीजी कर रहीं मुस्कान ने कांग्रेस और भाजपा के धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया । बताया जा रहा है कि वह अपने कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव की तैयारी कर रही थीं । जब चुनाव कैंसिल हो गया तो उन्होंने नगर निकाय चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया । इसके बाद वह ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड नंबर 31 से चुनाव मैदान में उतरी । उनके सामने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी थे । मुस्कान ने दोनों ही दिग्गज पार्टियों के प्रत्याशियों को चुनाव में धूल चटा दी । इस जीत के साथ ही वह उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पार्षद बन गई हैं ।