• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

कुमाऊं कमिश्नर रावत पहुंचे राजी जनजाति के गांव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-19 19:49:20
Share Share Share

कुमाऊं कमिश्नर रावत पहुंचे राजी जनजाति के गांव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं कमिश्नर रावत पहुंचे राजी जनजाति के गाँव

● कमिश्नर दीपक रावत का दौरा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खोल गया विकास के द्वार

● एकमात्र राजी जनजाति के गांव खिरद्वारी को केन्द्र बिंदु बनाकर बनाई जाएं विकास की योजनाएं - कमिश्नर

● कमिश्नर के दौरे के बाद उपेक्षा का दंश झेल रहे लोगों की जगी भविष्य की आस
---------------------------------
रिपोर्ट - uttarakhandhindisamachar.com

चम्पावत ( Champawat ) - कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का चम्पावत जिले के आला अफसरों के साथ सुदूर राजी जनजाति के एकमात्र गांव का दौरा कई मायनों में तो यहां के लोगों की भविष्य की आस जगा गया है । यह पहला मौका है जब यहां के लोगों ने अपने बीच कमिश्नर समेत , जिलाधिकारी तथा जिले के सभी छोटे बड़े अधिकारियों को एकसाथ अपने बीच देखा। भ्रमण के दौरान खिरद्वारी सहित लोधियालशेरा , खोरक्याझाला , कोटकेंद्री के ग्रामीणों की भी समस्याएं सुनी गई । उन्होंने आंगनबाड़ी व बेसिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने गांव के सबसे बुजुर्ग दंपत्ति के घर जाकर उनके साथ काफी देर तक वार्ता करते हुए आदम जाति के इतिहास , भाषा , जीवन शैली आदि कई बातों को जानने में काफी दिलचस्पी ली । उनका कहना था कि खिरद्वारी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम सुनिश्चित किए जाएं ।

■ इस संबंध में आयुक्त ने मुख्य तौर पर सड़क सुविधा , गांव में हाई स्कूल खोले जाने , ग्रिड से विद्युतीकरण कराए जाने , एएनएम के नियमित तैनाती किए जाने की गांव की मांग व समस्या पर संबंधित विभागों से की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए ।

■ 35 परिवारों के इस राजि जनजाति गांव खिरद्वारी में वर्तमान में सभी के आधार कार्ड बने हैं , पूरे परिवारों को नियमित सस्ता गल्ला से खाद्यान्न मिल रहा है , गांव में सभी परिवारों को पीएम आवास आवंटित है , वर्तमान में लगभग 12 प्रधानमंत्री आवासों (पक्के) का निर्माण किया जा रहा है , नलकूप विभाग द्वारा नियमित पंपिंग योजना से सिंचाई सुविधा दी जा रही है , जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना अंतर्गत प्रत्येक घर में नल में पानी आ रहा है । जिसका आयुक्त ने घर-घर जाकर निरीक्षण भी किया ।
गांव के आंगनबाड़ी में 12 , राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 18 तथा जूनियर हाई स्कूल में 12 बच्चे अध्यनरत हैं । शत प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है । पशुपालन , उद्यान एवं कृषि आदि विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है । गांव में 35 में से 05 परिवारों को सोलर लाइट की सुविधा दी गई है । 30 परिवारों हेतु सोलर लाइट स्वीकृति मिल गई है , शीघ्र ही इन घरों में भी सोलर लाइट लग जाएगी । 7 बच्चे जिनके आधार न होने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा था । उनके आधार कार्ड बन गए हैं अब बैंक खाता खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है । यह सभी जानकारी ग्राम प्रधान सचिन सिंह तथा ग्रामीणों द्वारा आयुक्त दीपक रावत को दी गई । इसके अतिरिक्त ग्रामीण व ग्राम प्रधान द्वारा सड़क सहित अन्य समस्याएं भी रखी । जिस पर मौके पर ही इस संबंध में की जा रही कार्रवाई के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई ।
■ खिरद्वारी तक सड़क निर्माण के संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि चूका से नदी किनारे खिरद्वारी तक सड़क निर्माण कुल 9 किलोमीटर का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है । समरेखन का कार्य पूर्ण हो गया है । पेड़ों के छपान की कार्यवाही गतिमान है । गांव में ग्रीड से विद्युतीकरण के संबंध में अधिशासी अभियंता यूपीसीएल द्वारा अवगत कराया गया की खिरद्वारी सहित क्षेत्र के अन्य कुल चार गांव में विद्युतीकरण हेतु 78 लाख का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है । जिस पर कार्यवाही गतिमान है । नदी में झूला पुल निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया की लाधिया नदी में 400 मीटर स्पान के झूलापुल के निर्माण हेतु 56 लाख का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है । खंड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि गांव में अभी तक कोई महिला स्वयं सहायता समूह का गठन नहीं की था। इस वर्ष गठन कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है ।
■ आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़े । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गांव में नियमित स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिए ।
कोटकेंद्री में पेयजल टंकी के निर्माण के बाद भी उससे जल संयोजन न दिए जाने की ग्रामीणों की समस्या पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता पेयजल विभाग को शीघ्र ही पेयजल टैंक से ग्रामीणों को जल संयोजन देने के निर्देश दिए । साथ ही उरेडा विभाग को शीघ्र ही गांव में 30 सोलर लाइट लगाए जाने , बैंक में बच्चों के खाते शीघ्र खोले जाने के निर्देश दिए ताकि उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके । इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया की गांव में 62 लाख रुपए की लागत से बहुउदेशीय भवन का निर्माण प्रस्तावित है । आयुक्त ने उद्यान विभाग को गांव में पॉलीहाउस वितरण करने के साथ मौन पालन को बढ़ाने के निर्देश दिए ।यूपीसीएल को गांव में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट की बैटरी जो खराब हो गई हैं उन्हें तुरंत बदलने , वन विभाग को गांव में सुअर रोधी दीवार का निर्माण करने के निर्देश दिए ।
भ्रमण के दौरान आयुक्त ने चूका एवं सीम के मध्य टनकपुर - जोलजीबी मार्ग में 55 करोड रुपए की लागत से निर्मित 690 स्पान मोटर पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया । जिसका निर्माण जुलाई 2025 तक होना है । इस दौरान आयुक्त ने टनकपुर - जोलजीबी मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया । उन्होंने आमदा के तोक भूगांव तथा ब्यूरी में ईको पर्यटक गतिविधि बड़ाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए ।
इस दौरान उन्होंने रणकूंची मंदिर के भी दर्शन किए तथा चूका में स्थित एंग्लिंग साइट का भ्रमण व निरीक्षण कर इस क्षेत्र को एंग्लिंग तथा राफ्टिंग हेतु विकसित करने के निर्देश दिए । उन्होंने एसएसबी चेकपोस्ट चूका तथा कलढूंगा वन विभाग के विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया ।
भ्रमण के दौरान आयुक्त द्वारा टनकपुर स्थित पुरानी तहसील भवन एवं सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी को इन दोनों स्थानों में आवश्यकतानुसार भवन आदि के निर्माण के संबंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए । ताकि इन दोनों भवनों का बेहतर उपयोग हो सके । उन्होंने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के विस्तारीकरण करने के भी निर्देश दिए । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी नवनीत पांडे , उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी , मुख्य चिकित्साधिकारी के के अग्रवाल , एसडीओ फॉरेस्ट नेहा चौधरी , अधिशासी अभियंता यूपीसीएल बेगराज सिंह , अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग मोहन चंद्र पलडिया , अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई , अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस , अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वी के पाल , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्बायाल , खंड विकास अधिकारी चंपावत कवींद्र सिंह , अधिशासी अभियंता नलकूप कवींद्र पंत , अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई प्रशांत वर्मा , जिला पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल , जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत , तहसीलदार पूर्णागिरि टनकपुर जगदीश गिरी , अधिशासी अभियंता पीआइयू आदर्श गोपाल , अवर अभियंता के सी जोशी , एस एस बी के सहायक सेनानी सुबोध सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in