• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

वीडियो : आंखिर क्यों इन बच्चों को नहीं मिल रहा है इनका हक - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-28 19:26:02
Share Share Share

वीडियो : आंखिर क्यों इन बच्चों को नहीं मिल रहा है इनका हक


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - उत्तराखंड सरकार चाहे विकास के लाख दावे कर ले , लेकिन इस वीडियो ने उत्तराखंड सरकार के विकास के दावे को खोखला साबित कर दिया । वीडियो खबर के अंत में दिया गया है । भारत की आजादी के 77 साल बाद भी भारत के कई हिस्सों में बुनियादी सुविधाओं की कमी हमें सोचने पर मजबूर करती है । आज भी उत्तराखंड के तमाम गावों के लोग विकास का असली मतलब नहीं जानते हैं ? उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले मुनस्यारी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है , जिसे देखकर हर कोई हैरान है । इस वायरल वीडियो ने उत्तराखंड सरकार के विकास के दावे को झूठा साबित कर दिया है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । इसके साथ - साथ सरकार के बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ स्लोगन पर भी बट्टा लगा दिया है । उत्तराखंड के पत्रकार त्रिभुवन चौहान ने यहां जाकर जब देखा कि राइंका लुमती की दो छात्राएं रस्सी वाली ट्रॉली के सहारे नदी पार कर रही हैं । यह स्थिति न केवल खतरनाक थी बल्कि प्रशासनिक उपेक्षा का एक शर्मनाक उदाहरण है । वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल जाने के लिए बच्चियों को कैसे मेहनत करनी पड़ ही है । छात्राएं पहले रस्थी खींचती हैं और फिर उस रस्सी वाली ट्रॉली पर बैठती हैं , तब जाकर स्कूल पहुंचती हैं । बताया जा रहा है , ये व्यवस्था सालों से चली आ रही है , लेकिन यहां आज तक पुल नहीं बनाया गया । रस्सी और ट्रॉली जैसे साधनों से नदी पार करना वहां के लोगों के लिए एक आम बात है , लेकिन इसका मतलब अपनी जान को जोखिम में डालना है । ये तस्वीरें विकास के उन दावों पर सवाल खड़े करती है , जिन्हें आप सुनते और देखते आ रहे हैं । ये खतरनाक वीडियो एक और गंभीर पहलू की ओर इशारा करता है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । इन बच्चियों का संघर्ष सिर्फ शिक्षा के लिए है , वे जोखिम उठाकर स्कूल जाती हैं , जो उनके सपनों और भविष्य का प्रतीक है , लेकिन क्या यह उचित है कि शिक्षा प्राप्त करने के लिए उनकी जान दांव पर लगी हो ? सरकार शिक्षा और विकास को प्राथमिकता देने के दावे करती है , हालांकि , इस प्रकार की घटनाएं यह बताती हैं कि विकास और बजट का वितरण असमान है । पत्रकार त्रिभुवन चौहान द्वारा की गई इस कवरेज का वीडियो शोसल मीडिया में आग की तरह फैला । सरकार के नुमाइंदों तक भी ये खबर पहुंची लेकिन यहां पुल बनाने के बदले स्कूली बच्चों को आर - पार कराने के लिए रस्सी खींचने में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई । अब यहां शिक्षक रस्सी खींचेगे लेकिन पुल बनाने की प्रक्रिया फिर भी शुरू नहीं की जाएगी । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । अगर ऐसे ही हालात रहते हैं तो ये उत्तराखंड सरकार की साख पर बट्टा साबित होगा ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर टच करें -

https://youtu.be/IJ6oYAt7MA4?si=hgydtlMud-zez37N


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in