• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

महाकुंभ : संगम तट पर भगदड़ , कई मौतें - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-01-29 11:28:57
Share Share Share

महाकुंभ : संगम तट पर भगदड़ , कई मौतें


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

प्रयागराज ( Prayagraj ) - कुंभ मेले में मंगलवार - बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई और कई लोगों की मौत हो गई । बताया जा रहा है अब यहां हालात काबू हैं । यहां भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है और आम लोगों की एंट्री रोक दी गई है । य फोर्स लगा दी गई है । प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार - बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई । इस हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं । बताया जा रहा है मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वरूपरानी अस्पताल में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं । हालांकि , प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है । इस भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया था लेकिन इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की । जिसमें तय हुआ कि 11 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने योगी से 4 बार फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली । अब अफसर हेलिकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं । हादसे पर सीएम योगी ने कहा , अब हालात नियंत्रण में हैं और किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें ।

भगदड़ की 2 प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं -

बताया जा रहा है , अमृत स्नान की वजह से ज्यादातर पांटून पुल बंद थे । इसके कारण संगम पर पहुंचने वाली करोड़ों की भीड़ इकट्ठा होती चली गई । जिससे बैरिकेड्स में फंसकर कुछ लोग गिर गए । यह देखकर भगदड़ की अफवाह फैल गई । बताया जा रहा है यहां संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग - अलग नहीं थे । लोग जिस रास्ते से आ रहे थे , उसी रास्ते से वापस जा रहे थे । ऐसे में जब भगदड़ मची तो लोगों को भागने का मौका नहीं मिला । वे एक - दूसरे के ऊपर गिरते चले गए । बताया जा रहा है , हादसे के बाद 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंची और घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया । हादसे के बाद संगम तट पर एनएसजी कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया । संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई । भीड़ और न बढ़े , इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया । महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का स्नान है , जिसके चलते करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं के शहर में मौजूद होने का अनुमान है । प्रशासन के मुताबिक , संगम समेत 44 घाटों पर आज देर रात तक 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है । इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी । पूरे शहर में सुरक्षा के लिए 60 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in