अजब - गजब : विज्ञप्ति निकालते ही वेबसाइड हो गई बंद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड में आंगनवाड़ी की जिस भर्ती का महिला अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रही थी , वो निकल गई है । लेकिन यहां विज्ञप्ति जारी होने के बाद वेबसाइट ने काम करना ही बंद कर दिया है , जिससे अब महिलाओं में आक्रोश है । महिला शशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग , उत्तराखंड के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्त्री / सहायिकाओं के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इस भर्ती के लिए उत्तराखंड आंगनवाड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन करना है और इस भर्ती में आवेदन की आंखरी तारीख 31 जनवरी 2025 है । शुरुआत में कुछ दिनों वेबसाइट चालू थी लेकिन अब ऑफिसियल वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया है , जिससे हजारों की संख्या में महिलाएं आवेदन से वंचित हो रही हैं । काम धंधा छोड़कर महिलाएं कम्प्यूटर के सामने इस इंतजार में बैठी हैं कि , वेबसाइट चालू होगी लेकिन वेबसाइट चालू होने का नाम नहीं हो रही है । महिलाओं का कहना है , महिला शशक्तिकरण के अंतर्गत होने वाली इस भर्ती में वेबसाइट नहीं चल रही है और महिलाएं आवेदन से वंचित हो रही हैं । अब इन हालातों में महिला शशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार कैसे महिलाओं को शशक्त बना सकेगी ये समझ से परे है । पूरे प्रदेश में अब महिलाएं सरकार की इस नीति का विरोध कर रही हैं । उनका कहना है अगर आंगनबाड़ी भर्ती की आवेदन तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाती है और वेबसाइट को मेंटेन नहीं किया जाता है तो उत्तराखंड में सरकार के खिलाफ़ बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।