• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

उपलब्धि : एक सरकारी विद्यालय ऐसा भी , यहां 13 बच्चो का चयन NMMSE के लिए - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-01 12:28:25
Share Share Share

उपलब्धि : एक सरकारी विद्यालय ऐसा भी , यहां 13 बच्चो का चयन NMMSE के लिए


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के 13 बच्चों का चयन NMMSE राष्ट्रीय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ है । जिससे इस विद्यालय ने पूरे राज्य में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । इस उपलब्धि पर शिक्षकों , अभिभावकों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है । इस वर्ष आयोजित इस परीक्षा में योगेश तोमक्याल , भूमिका मेहता , दिया मेहता , योगेश फर्स्वाण , खगेन्द्र धामी , दीपिका नेगी , भूमिका तोमक्याल , दीपिका टोमक्याल , किरण परिहार , विनीता परिहार , सुमित कुमार , चित्रांशु जेस्ठा , तनुजा लस्पाल का चयन हुआ है । जिसमें से पांच बच्चों ने शिवानन्द नोटियाल छात्रवृत्ति हेतु राज्य के मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है । जिन्हें कुल 60000 ( साठ हजार रुपये ) छात्रवृत्ति मिलेगी । शेष आठ का चयन जिला मेरिट में हुवा है , जिन्हें कुल 48000 ( अठतालीस हजार ) रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगी । दोनों वर्गों में मिलाकर कुल 13 बच्चे चयनित हुए है । इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी दिगम्बर लाल , एस एम सी अध्य्क्ष प्रमोद मेहता एवं बी आर सी समन्वयक भीम राम आदि ने बधाई देते हुए मुनस्यारी के दुर्गम क्षेत्र के इस विद्यालय की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है । यह विद्यालय निरंतर हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे राज्य में अपना एक विशेष स्थान बनाने में सफल रहा है । गत वर्ष भी इसी परीक्षा में विद्यालय के आठ बच्चों का चयन हुआ था , जिससे पूरे राज्य में अपनी एक विशेष पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की थी । साथ ही इसी वर्ष आयोजित मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में भी कक्षा 6 के आठ बच्चों ने सफलता प्राप्त कर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी । यह विद्यालय पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद , नवाचारी कार्यों में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है । इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह परिहार , बीरेंद्र मर्तोलिया , कविता रिंगवाल , भावनाभट्ट एवं शीला तोमक्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । जिनके द्वारा किये जा रहे कठोर परिश्रम का ही परिणाम है कि आज पूरे क्षेत्र में इस सरकारी विद्यालय की चर्चा हो रही है ।

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों के लिए पेश की नजीर -

राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के शिक्षकों की मेहनत की बदौलत आज यहां के बच्चे तमाम परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं । इस विद्यालय के बच्चों की सफलता उत्तराखंड के उन सरकारी विद्यालयों के लिए मिशाल है जहां शिक्षा का स्तर गिरने के बाद छात्र संख्या में लगातार कमी हो रही है और लगातार स्कूल बंद हो रहे हैं ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in