बड़ी खबर : इस दिन शुरू होगी चार धाम यात्रा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - इस बार चार धाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को होगा , जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे । बसंत पंचमी के अवसर पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है । टिहरी जिले के नरेंद नगर राजमहल में पूजा अर्चना व पंचांग गणना के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई । इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रातः 6 बजे खुलेंगे । जबकि परंपरागत रूप से यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जाएंगे और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को तय की जाएगी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: