स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को दबोचा है । कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र से 4.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 मोटर साइकिल सवार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत कोतवाली एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत पौड़ी बैण्ड ताकुला रोड पर चैकिंग के दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ आ रहे वाहन मोटर साइकिल संख्या UK02B 2857 पर सवार 02 व्यक्ति जिनको संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर पूछताछ की गयी तो पहले ने अपना नाम संदीप बिष्ट स्व० गोविन्द सिंह बिष्ट , नत्थूवाला - देहरादून , उम्र 22 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुभाष कनौली पुत्र प्रताप सिंह , निवासी - कठायतबाड़ा बागेश्वर , कोतवाली बागेश्वर , उम्र 22 वर्ष बताया ।
चैक करने पर संदीप बिष्ट से 01.
94 ग्राम अवैध स्मैक तथा सुभाष कनौली से 2.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई । दोनों के कब्जे से कुल 4.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई ।
मौके पर उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त सुभाष कनौली उपरोक्त के विरुद्व वर्ष 2022 में भी कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है l नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ।