घर में घुसकर नाबालिक से दुष्कर्म , हुआ गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है । यहां घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है । अब दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है ।ये है पूरा मामला -
जिले के थाना रायवाला में 07 जनवरी 2025 को रायवाला निवासी वादिनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 06 जनवरी 2025 को वह किसी काम से घर से बाहर गयी थी । इस दौरान अभियुक्त राहुल थापा द्वारा जबरन उनके घर में घुसकर उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ डरा - धमकाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये । जब वह अपने घर वापस पहुंची तो अभियुक्त उसे देखकर मौके से भाग गया । अपनी पुत्री से जानकारी लेने पर उसके द्वारा बताया गया कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी डरा - धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये थे । महिला की तहरीर के आधार थाना रायवाला पर मु०अ०सं० - 07/25 धारा - 351(3)333/65(1) बीएनएस व 5(ठ)/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।ऐसे गिरफ्तार हुआ शातिर अभियुक्त -
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के आवश्यक निर्देश दिये गए थे । घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । मुखबिर की सूचना पर अब अभियुक्त राहुल थापा पुत्र धन सिंह थापा को हरिपुर कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: