बड़ी खबर : यहां श्रमिकों का जोरदार धरना प्रदर्शन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां चिन्यालीसौड़ के कृषि विज्ञान केंद्र के मज़दूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । मजदूरों का साफ कहना है कि केवीके प्रभारी के द्वारा उनसे भेदभाव किया जा रहा है । उनके 25 दिन के कार्यदिवस को कम किया जा रहा है ताकि मजदूर काम छोड़ने को मजबूर हो जाएं । मजदूरों का कहना है , वो दैनिक मजदूर हैं , अब उन्हें केवीके प्रभारी द्वारा कार्य से हटा दिया गया है । उनका कहना है , उन्हें कार्य में शर्तों के साथ वापस लिया जाय । मजदूरों के इस धरना प्रदर्शन को अब यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी अपना समर्थन दे रहे हैं । मजदूरों का कहना है उन्हें काम में वापस लिया जाय । इसके साथ - साथ श्रमिकों को नियमावली लिखित रूप में दी जाय । नियमावली में ये भी स्पष्ट किया जाय कि अगर कोई श्रमिक चोटिल होता है तो उसके लिए क्या प्रावधान होंगे । संबंधित विभाग इस मामले में बजट न होने का हवाला दे रहा है , लेकिन श्रमिकों का कहना है वो लगातार 16 साल से काम कर रहे हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब उनके अधिकारों का हनन हुआ है । अब श्रमिकों ने शीघ्र मांग पूरी न होने की दशा में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है । श्रमिकों का ये आंदोलन पर अब सबकी नजर में है , और संबंधित विभाग सवालों के घेरे में है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: